बिलासपुर। भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने बुलडोजर को लेकर टीका टिप्पणी करने पर पलटवार करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार ने बुलडोजर चला कर यह बतला दिया है कि अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने वालों के साथ सरकार कैसा सलूक करती है। छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अराजकता, काले कारोबारी, अपराधियों के गोरख धंधों को खत्म करने बुलडोजर कार्यवाही निरंतर चलेगा।
उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का सुशासन सबका साथ सबका विकास और सब का प्रयास की नीति पर चल रही है। बिना राजनीतिक चश्मे के अवैध कारोबारी, अपराधियों के लिए कड़ी कार्रवाई समाज की उन हर बुराइयों को दूर करने के लिए बुलडोजर कार्यवाही अपराधियों के खौप समाप्त करने सुशासन हेतु जरूरी है।
सनातन विरोधी विचारधारा से ग्रसित कांग्रेसी नेता योगी आदित्यनाथ का विरोध करने का कोई न कोई तरीका खोजते रहते है। योगी जी के स्वागत में बिलासपुर में निकाली गई बुलडोजर रैली से कांग्रेस नेताओं को चिंता सता रही है कि विरोध नही किया तो भिलाई से आयातित प्रत्याशी नाराज हो जाएंगे।
भाजपा सरकार योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में यह प्रचलन है कि अपराध, अपराधी, आरोपियों को सजा देने के लिए उनकी अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया जाता है। बिलासपुर में सिर्फ बुलडोजर का ट्रेलर देख कर कांग्रेसी नेताओं को डर सताने लगा है। पिछले 5 साल की कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में अवैध कारोबार काफी फला फूला है। अब इन अवैध काम करने वाले अपराधियों को संरक्षण देने वाले राजनीतिक अपराधियों को अब भाजपा सरकार से डर लगने लगा है। इसीलिए यह बुलडोजर का विरोध कर रहे हैं।
बिलासपुर की जनता सब समझती और जानती है। बुलडोजर तो सिर्फ अभी रैली में निकला है। सुशासन के लिए हर उस अपराधी पर बुलडोजर कार्रवाई होगी जो समाज के लिए घातक है।
छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार की गारंटी , मोदी की गारंटी को सिर्फ 3 महीने मे पूरा किया है। भाजपा जो कहती है वह करती है। कांग्रेस को धरातल से जमीन खिसकती नजर आ रही है। यही कांग्रेसियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा। इसलिए सारे प्रपंच रच भाजपा के स्वागत कार्यक्रम पर अनर्गल बयान बाजी कर रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
