बिलासपुर। भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में प्याऊ घर का संचालन किया जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स एवं गाइड्स, रोवर्स रेंजर्स यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज टाउन हाल के सामने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंगियाडीह के गाइड ने सेवा कार्य किया। सभी आते जाते राहगीरों को बच्चे दौड़ दौड़ कर, पूछ पूछ कर पानी पिलाते रहे। इनकी प्रभारी गाइडर श्रीमती सरला दुबे ने बताया कि बच्चे प्रत्येक गिलास पानी के साथ सबको 7 तारीख को होने वाले मतदान में अपना मत अवश्य दें, ऐसा आग्रह भी कर रहे हैं। यह प्याऊ घर 9 अप्रेल से खुला है और आगामी दिनों तक भीषण गर्मी को ध्यान में रहकर शुरू किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
