बिलासपुर। इंजीनियरिंग कॉलेज में चापड़ लेकर छात्र-छात्राओं को डराने धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चापड को जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि मंगलवार को टेलीफोन से कोनी पुलिस को सूचना मिली कि इंजीनियरींग कॉलेज कोनी के क्लास रूम के सामने एक युवक धारदार चापड लेकर छात्र छात्राओं को डरा धमका रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसे तत्काल कोनी पुलिस एवम स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही कर मौके पर आरोपी को पकडा और आरोपी के कब्जे से एक धारदार चापड को जप्त किया। आरोपी सृजन मिश्रा के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्र आर अरविंद सिह, आरक्षक विजेन्द्र सिह, सोमप्रकाश भार्गव, आशीष शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी-
(1) सृजन मिश्रा पिता अश्वनी कुमार मिश्रा उम्र 20 वर्ष निवासी कुटरू राम मंदिर के पास थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर हाल मुकाम कोनी थाना कोनी*
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
