बिलासपुर। प्रेस क्लब के पुर्व अध्यक्ष शशिकांत कोन्हेर जी (भाऊ) के निधन पर आज शतरंज संघ के खिलाड़ियों ने प्रेस क्लब प्रांगण में दो मिनट का मौन धारण कर भाऊ को श्रद्धांजलि अर्पित की। शतरंज खिलाड़ियों ने बताया की पहले वे पहले सिम्स चौक स्थित जय हनुमान पान भंडार के छोटे से पैठे पर शतरंज खेला करते थें, आए दिन पुलिस वाले खिलाड़ियों को परेशान कर शतरंज को जप्त कर लेते थे, जिससे खिलाड़ियों को आए दिन अपमानित होना पड़ता था। शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया की एक दिन शशि कोन्हेर जी वहां पहुंचे और उन्होंने हम शतरंज खिलाड़ियों की समस्या को जाना और उन्होंने हमें सम्मान के साथ प्रेस क्लब प्रांगण में शतरंज खेलने कहा। वो दिन था और आज का दिन है तब से हम सभी शतरंज के खिलाड़ी आज सम्मान के साथ प्रेस क्लब प्रांगण में शतरंज खेल रहे है। शशि भाऊ का जाना न सिर्फ़ पत्रकार जगत बल्कि बिलासपुर के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।श्रद्धांजलि देने वालो में शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा,बीएन अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल, प्रभात दूबे,अजय अरोरा, उमाशंकर गुप्ता,अजय पाटिल,रामायण यादव, दशरथ साहू, सुभाष गायकवाड, पवन सोनी और पंकज गुप्ते उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
