जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम महंत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। बेटा रोज-रोज शराब पीने के लिए पैसे मांगता था और नहीं देने पर मां से मारपीट और गालीगलौज करता था। परेशान मां ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला अघन बाई सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब सुनील कुमार सूर्यवंशी अपने (26) घर पहुंचा और अपनी मां अघन बाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मां ने कहा कि उसके पास शराब के लिए पैसे नहीं हैं, तो वो गालीगलौज करने लगा। आरोपी ने घर में रखी बाइक और टीवी को भी तोड़ दिया। इसके बाद अपनी मां की पिटाई करने लगा। रोज-रोज की गालीगलौज, मारपीट और विवाद से तंग आकर मां ने आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे के सिर पर कई बार जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सुनील कुमार सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर नवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी मां अघन बाई सूर्यवंशी (46) को गिरफ्तार कर लिया है। नवागढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मां अघन बाई ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
