बिलासपुर। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी के बीए प्रथम वर्ष के छात्र विकास पवार कि चयन आर्मस रेसलिंग के नेशनल काम्पटिशन के लिए हुआ है जो 8 से 10 जुन तक नागपुर में आयोजित होगा। विकास पवार की विजय यात्रा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जीतने से हुई। बिलासपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हराकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का गौरव प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया और उसका चयन राज्य स्तर के प्रतियोगिता के लिए हुआ। भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय आर्मस रेसलिंग प्रतियोगिता में राज्य भर के श्रेष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल जौहर का प्रदर्शन किया, विकास पवार ने यहाँ भी सफलता प्राप्त कर फाईनल में खेला और सिल्वर मेडल प्राप्त करने में कामयाबी पाई। राष्ट्रीय स्तर के सलेक्शन टीम ने विकास पवार बीए प्रथम वर्ष नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी का चयन नेशनल के लिए किया, जो काॅलेज के लिए गौरव का विषय है। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी अल्प समय में अपने अच्छे उद्देश्य से, डायरेक्टर प्रांजल धर शर्मा ( दीवान) के सही मार्ग दर्शन से सफलता की ऊँचाइयों को छू रहा है, जहाँ काॅलेज में अच्छी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सामाजिक कार्य, आदि पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसका सुखद परिणाम कम समयों पर मिलने लगा है, जिससे छात्र / छात्राओं में उत्साह है। विकास पवार का नेशनल में चयन होने के पुर्व, नयनतारा शर्मा काॅलेज के छात्र रीतेश यादव का चयन जुडो में नेशनल के लिए हुआ है, प्रदीप साहु ने युनिवर्सिटी स्तर पर भौंरा खेलकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया है, पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल छ. ग थीं। नौकरी लगाने की दिशा में भी काॅलेज प्रबंधन द्वारा प्रयास किया जाता है। पीजीडीसीए के स्टुडेंट्स के लिए आयोजित केम्पस में नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी के छात्र शेखर सुमन का चयन मल्टी मिडिया कम्पनी में हुआ है, इसका चयन बंधन बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर हुआ है जो गौरव की बात है। युनिवर्सिटी स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नयनतारा शर्मा काॅलेज के छात्र/छात्राओं ने सुंदर छत्तीसगढ़ी नृत्य का प्रदर्शन कर सबके मन को मोहने में कामयाबी पाई है।
नयनतारा शर्मा काॅलेज के आर्मस रेसलिंग के खिलाड़ी विकास पवार की सफलता से कालेज परिवार व छात्र/छात्राओं में अपार प्रसन्नता है। विकास पवार को सफलता के लिए काॅलेज के को फाउन्डेशन अविनाश धर दीवान, डायरेक्टर प्रांजल धर दीवान, ज्वाइंट डायरेक्टर डाक्टर नमिता द्विवेदी, काॅलेज के सहायक प्राध्यापक गण अश्वनी सोनी, रवि जायसवाल, रूपाली मिश्रा,बलराम जोशी, किरण तिवारी, वैभवी गंधर्व, संतोष व उमेंदा सुर्यवंशी ने बधाई दी है व नागपुर में आयोजित होने वाले नेशनल आर्मस रेसलिंग प्रतियोगिता में जीतने की अग्रिम बधाई दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
बिलासपुरApril 5, 2026हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर आत्मघाती हमला, 3 आरोपी गिरफतार
बिलासपुरApril 5, 2026कंस्ट्रक्श कंपनी के आफिस में जुआरियों की महफिल, देखिए कैसे कान पकड़कर खड़े है…
