बिलासपुर। खुंटाघाट डैम में नाव पलटने से दो युवक गिर गए। एक युवक तो तैरकर बाहर निकल गया लेकिन दूसरा लापता है। पिछले 20 घंटे से उसकी तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक लापता है। दूसरी ओर डैम में दर्जनों मगरमच्छ होने से कई तरह की शंकाओं को जन्म दे रही है।
घटना बुधवार शाम की है, मछुआरा राहुल केवट अपने छोटे भाई पंकज के साथ खूंटाघाट डैम में मछलियां पकड़ रहा था। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान आया तो नाव डगमगाने लगी और देखते ही देखते नाव पलट गई। इसके बाद दोनों भाई पानी में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने नाव पलटते देख दोनों को बचाने की कोशिश की। लेकिन लोगों की मदद से किसी तरह राहुल खुद को बचाकर डैम के किनारे पहुंच गया। जबकि पंकज गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। तब
पंकज के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उपकरणों के अभाव में डैम में उतर नहीं सकी। इसके बाद घटना की जानकारी SDRF की टीम को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचते ही लापता मछुआरे की तलाश में जुट गई। देर शाम तक SDRF के जवानों ने लापता युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण जवानों को खोजबीन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद जवान वापस लौट गए। गुरुवार सुबह फिर से लापता युवक की तलाश शुरू की गई है। दिनभर तलाश करने के बाद भी मछुआरे की तलाश नही की जा सकी है। समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम मछुआरे की तलाश में जुटी हुई थी। दूसरी ओर डैम में दर्जनों मगरमच्छ होने से मौके पर लोग कई तरह की शंका को व्यक्त करते रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
