बिलासपुर। कोनी पुलिस ने अवैध कबाड पर बड़ी कार्यवाही की है। कबाड़ी को चापड़ के साथ गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन कबाड़ी के कैंपस में अवैध कोयला भी था जिसे पुलिस ने अनदेखा कर दिया।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि 24.04.2024 को कोनी थाना को सूचना मिली कि गाम गतौरी मे एक कबाड संचालक अपने पास अवैध रूप से चोरी का लोहा – लंगड, पुराना साइकिल और कई तरह का सामान रखा हुआ है। सूचना पर कोनी पुलिस की टीम कबाड़ी के कैंपस में छापामार कार्रवाई की तो वहां पर भारी मात्रा में लोहे का सामान रखा हुआ था। कबाड़ के बीच में पुलिस को चापड़ भी मिला जिसे जब्त कर लिया गया है। कबाड़ चलाने वाले अशरफ अली से कबाड रखने के संबंध मे पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर पाया। चापड़ के संबंध में पूछताछ करने पर उसके संबंध में भी उसने कोई जानकारी नहीं दिया। तब पुलिस ने धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 तहत अपराध पंजीबद्ध आरोपी अशरफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। कोनी पुलिस ने अवैध कबाड़ को लेकर तो कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई कर दी लेकिन उसके कैंपस में भारी मात्रा में कोयला भी डंप करके रखा गया है, उसे अनदेखा कर दिया। पुलिस ने कोयले के संबंध में कबाड़ी से कोई पूछताछ नहीं की। इससे पुलिस की कार्रवाई पर उंगली उठ रही है।
नाम आरोपी- अशरफ अली पिता समद अली उम्र 28 वर्ष निवासी मंगला चौक सब्जी मार्केट के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, स उ नि भरत लाल राठौर,प्र आर अरविंद सिह, आरक्षक विजेन्द्र सिह, महादेव कुजूर, सूरज कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
