बिलासपुर। गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय को नैक से A++ ग्रेड मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही कैंपस उमंग और उत्साह का लहर दौड़ गया। कैंपस के अंदर आतिशबाजी की गई, ढोल ताशे बजे और मिठाइयां बांटी गई। विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुलपति प्रो चक्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और इसका श्रेय उन्हें ही दिया।
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय का 15-17 अप्रैल, 2024 को नैक की छह सदस्यीय पीयर टीम ने विजिट किया गया था। दिनांक 25 अप्रैल 2024 को जारी परिणाम से समूचे अकादमिक जगत में तहलका मच गया जब गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को नैक ने A++ ग्रेड दिया। केन्द्रीय विश्वविद्यालय के A++ ग्रेड पाने की खबर मिलते ही समूचे विश्वविद्यलाय प्रांगण में खुशियों की लहर दौड़ गई। छात्र छात्राओं ने जमकर आतिशबाजी की। ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आए। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, अधिकारी और कर्मचारी एक दूसरे को बधाई देते रहे। कुछ देर बाद सभी रजत जयंती सभागार में पहुंच गए और कुलपति प्रो चक्रवाल भी पहुंच गए। सभी ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और फूल मालाओं से स्वागत किया। कैंपस में मिठाइयां भी बांटी गई।
देर शाम पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को मिली इस ए++ रैंकिंग की अभूतपूर्व सफलता पर कहा कि नैक द्वारा निर्धारित मापदंडों, करिकुलम आसपेक्टस, टीचिंग लर्निंग एवं इवैल्यूएशन, शोध, अनुसंधान, नवाचार एवं विस्तार, आधारभूत संचरना, लर्निंग रिसोर्स, स्टूडेंट सपोर्ट एवं प्रोग्रेशन, गर्वर्नेस लीडरशिप एंड मैनेंजमेंट, संस्थागत मूल्य एवं बेस्ट प्रैक्टिस को परखा। हर्ष की बात है कि नैक पीयर टीम ने सभी बिंदुओं पर विश्वविद्यालय को श्रेष्ठ एवं गुणवत्तायुक्त पाया। नैक पीयर टीम ने पाया कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, कला एवं संस्कृति, मानवीय मूल्यों, सामाजिक सरोकारों, नवाचार, खेल, राष्ट्र निर्माण की चेतना, स्वत:स्फूर्त विद्यार्थी मंच, रचनात्मकता और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हो रहा है। तीन दिनों तक 6 सदस्यी नैक पीयर टीम ने विजिट किया। इसके बाद नैक पीयर टीम द्वारा विश्वविद्यालय को ए++ ग्रेड प्रदान किया गया है। ए++ ग्रेड प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय का दायित्व बढ़ने के साथ ही है संकल्प और समर्पण में भी वृद्धि हुई है। कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने कहा कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को समग्र रूप में क्रियान्वित करने में सक्रियता के साथ जुटा है। यह नीति भारत को वैश्विक पटल पर विश्व गुरु के रूप में प्रतिस्थापित करने वाली क्रांतिकारी दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि ए++ की रैंकिंग हमरा लक्ष्य नहीं है, यह एक पायदान मात्र है, हमारा लक्ष्य गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय को विश्व में नंबर एक बनाने का है। जब तक हम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते है तब तक हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचल में स्थापित यह विश्वविद्यालय अपने मूल उद्देश्यों के प्रति समर्पित भाव के साथ विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
00 A++ ग्रेड मिलने से ये होंगे फायदे
01. यहां के छात्रों को विदेशी नामचीन संस्थानों में प्रवेश में आसानी होगी।
02. ए++ ग्रेड में आने से गुरु घासीदास विश्वविद्यालय भारत में मौजूद दुनियाभर के समस्त दूतावासों से जुड़ जायेगा जिससे अब विदेशी विद्यार्थी सीधे यहां प्रवेश ले सकेंगे।
03. डिग्री और अंकसूची में ए++ दर्ज होगा जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक उन्नयन में मदद मिलेगी।
04. चार वर्षीय बीएड कोर्स का प्रारंभ होगा जिसमें 12वीं के बाद विद्यार्थी सीधे प्रवेश ले सकेंगे।
05. ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा का केंन्द्र प्रारंभ किया जा सकेगा जो ए, ए+ या ए++ प्राप्त संस्थान ही प्रारंभ कर सकते हैं।
06. शोध अनुदान देने वाली राष्ट्रीय संस्थानों से अनुदान प्राप्त करने में आसानी होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 21, 2026बाप ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग, पढ़े पूरी खबर…
बिलासपुरMay 20, 2026रेज़ा, कुली, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर या श्रमिक चाहिए तो छत्तीसगढ़ सरकार के ई-श्रम साथी ऐप को डाउनलोड कर ले, सूची देखिए और फोन करके बुला लीजिए….
शिवरीनारायणMay 20, 2026राजेश्री महन्त ने किया शास्त्रीय संगीत कार्यशाला 2026 का शुभारंभ, पांच दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षार्थी लेंगे गायन, वादन और नृत्य का प्रशिक्षण
बिलासपुरMay 20, 202626 ग्राम MDMA के साथ दो युवक गिरफ्तार, रहंगी में तलाश रहे थे ग्राहक
