बिलासपुर। मवेशियों को बचाने के चक्कर में बरातीयों से बरी बस पलट गई। जिससे 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने धारा 279, 337 कायम कर विवेचना में ले लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिला अंतर्गत ग्राम भैंसबोड से मंथन सिंह राजपूत की बारात बस क्रमांक सीजी 28 जी 0103 से बैठकर बिलासपुर बारात गई हुई थी। विवाह संपन्न होने के बाद बस बिलासपुर से बारातियों को लेकर लौट रही थी। इसी दौरान लगभग 11:30 बजे ग्राम जोरापारा के पास सड़क में बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में बस गड्ढे में जाकर घुसकर पलट गई। इस घटना में 15 यात्री घायल हो गए, जिसमें प्रकाश सिंह उम्र 22 वर्ष, मुरित सिंह 24 वर्ष, आशीष सिंह 15 वर्ष, संतोष नेताम 60 वर्ष, हरिहर सिंह, खेमपाल, मालिकराम नेताम, संदीप उम्र 26 वर्ष, देवेश, प्रासु 22 वर्ष को गंभीर चोटें आई है। इन सभी घायलों को 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मदन सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर चालक के विरूद्ध धारा 279, 337 कायम कर विवेचना में ले लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
