बेमेतरा। जिले के कठिया गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सवारी से भरी पिकअप खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस सड़क हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 23 लोग घायल हो गए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिवार के प्रति गहरा शोक जताया है।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के कठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। सवारी से भरी एक पिकअप मिनी ट्रक से टकरा गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जिसमे तीन बच्चे भी शामिल है। पिकअप में सवार 23 लोग घायल हो गए है। जिन्हे बेमेतरा जिला अस्पताल, सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ गंभीर घायलों को राजधानी के एम्स में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है की हादसा रविवार देर रात बेमेतरा जिले के कठिया गांव के पास हुई। बेमेतरा जिला के ग्राम पथर्रा के लोग नामकरण संस्कार के लिए ग्राम तिरैया गए हुए थे। सभी पारिवारिक समारोह में भाग लेने के बाद वापस पतर्रा लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप सड़क किनारे खड़ी मिनी ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हो गए। बेमेतरा सड़क हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
00 सड़क हादसा में मृतकों के नाम- भूरी निषाद महिला (50 वर्ष), नीरा साहू महिला (55 वर्ष), गीता साहू महिला (60 वर्ष), अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला (60 वर्ष), मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका (5 वर्ष) खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला (39 वर्ष), रिकेश निषाद बालक (6 वर्ष), ट्विंकल निषाद बालिका (6 वर्ष), रतना साहू पति चिंता साहू (45 वर्ष)।
00 घायलों के नाम -: कु. निशा यादव, पिता जफला यादव, बालिका ( 12 साल)मालती यादव, पति विश्राम साहू, महिला (38 साल), डिंपल पिता राजेश साहू, बालिका (13 वर्ष)कविता, पति तिजराम साहू, महिला (40 वर्ष)सुकिया बाई, पति रमेश देवांगन, महिला (40 वर्ष)दुखिया बाई, पति रामनाथ यादव, महिला (45 वर्ष)हेमलता साहू, पिता डुलेस्वर साहू, बालिका (14 वर्ष)कु रेणुका साहू, पति राजेंद्र साहू, बालिका (14वर्ष)उर्मिला बाई, पति सुशील साहू, महिला (50 वर्ष)उषा साहू, पति संजय साहू, महिला (42 वर्ष)प्रेमु साहू, पिता भीखम साहू, पुरुष (36 वर्ष)लोकेश साहू, पुरुष (20 वर्ष)सुनीता साहू, महिला (50 वर्ष)रत्ना साहू, महिला (50 वर्ष)पूर्णिमा साहू, बालिका (8 वर्ष)दीपिका साहू बालिका 12 वर्षलोकपाल साहू बालक 12 वर्षपुन्नी यादव महिला (60 वर्ष)अहिल्या बाई महिला (55 साल)रामेश्वरी साहू महिला (28 वर्ष)सोनबती महिला (60 वर्ष)उनकुमारी महिला (55 वर्ष)उनकुवार महिला (50 वर्ष)।
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
