श्रमिकों के सम्मान में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष केसरवानी और मस्तूरी विधायक लहरिया ने खाया बोरे

मस्तुरी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने श्रमिकों के सम्मान में कार्यकर्ताओं के साथ बोरे खाकर श्रमिक दिवस को यादगार बना दिया। श्री लहरिया ने अपने क्षेत्र में बोर खाने के लिए सामूहिक आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और खानपान को आगे बढाने और श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर विधानसभा मस्तुरी के विधायक दिलीप लहरिया व ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बताया कि बोरे बासी खाने से शरीर की गर्मी शांत होती है। दिनभर धूप में झुलसने के बाद रात में बासी की सेवन से गर्मी से शरीर को राहत मिलती है।
मस्तुरी कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया का कहना है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोरे बासी छत्तीसगढ़ की अपनी संस्कृति और खानपान को आगे बढाने की शुरुआत की थी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस श्रमिकों के सम्मान में बबोरे बासी दिवस मनाती है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा श्रमिकों मजदूरो का सम्मान करती आ रही है। पूर्व कांग्रेस की छत्तीसगढ़ की सरकार श्रमिकों के सम्मान के लिए बोर बासी तिहार शुरू किया था। वर्तमान छत्तीसगढ़ के बीजेपी की सरकार को छत्तीसगढ़ के संस्कृति से कोई लेना देना नही,बीजेपी की सरकार तो पूंजीपतियों उद्योगपतियों की सरकार है। बीजेपी की सरकार को श्रमिकों मजदूरो और किसानों से परहेज है,ए सरकार मजदूरो किसानों की थोडे न सरकार है,इनको छत्तीसगढ़ की परंपरिक, संस्कृति, से कोई लेना देना नही। ये बीजेपी की सरकार सिर्फ धर्म के नाम पर धंधा करने वाली लोगों को बरगलाने का बस काम जानती है इनको देश प्रदेश की संस्कृति से कोई लेना देना नही।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बताया कि आज श्रमिक दिवस पर हम सब बोरे बासी खाकर श्रमिक दिवस मना रहे हैं। आज हमने विधानसभा मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया और संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ नमक,लाल मिर्च, दही मठ्ठा आम के आचार प्याज के साथ बोरे बासी का भरपूर आनंद प्राप्त किया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *