बिलासपुर। ग्राम सेलर में हुए अंधे क़त्ल के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी ने जमीन बटवारा को लेकर अपने पिता की हत्या की है।घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल एफ डीलक्स सीजी 10 एएल 1701 एवं चाकू को जप्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सीपत में दिनांक 01.05.2024 को रिपोर्ट प्राप्त हुई कि ग्राम सेलर के एक खेत में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग कुशल प्रसाद साहू का शव मिला है। सूचना पर तत्काल सीपत थाने की टीम घटना स्थल पर पहुँची थी। प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का लगा तो पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अंधेकत्ल के अपराध में त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार घटनास्थल में कैम्प करके तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड तथा मृतक की पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक का बेटा दीपक साहू घटना के बाद से फरार है और मृतक के अंतिम संस्कार में भी नहीं आया है। मृतक और दीपक साहू के बीच खेत और जमीन बटवारा को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा हैं। जानकारी मिलते हैं पुलिस की टीम संदेही दीपक साहू की पतासाजी में जुट गई। सभी संभावित स्थानों पर अलग-अलग टीम बनाकर भेजा गया। मुखबिर तैनात किए गए और तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही आज तड़के ग्राम सेलर आने वाला है। तब एंबुश लगाकर पुलिस की टीम बैठी रही एवं संदेही के गांव में पहुंचने से पहले ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो जमीन विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के अनुसार 2016 में पिताजी के द्वारा जमीन बटवारा के विवाद की बात को लेकर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया था। उसेक पिता उसकी पत्नी को गलत दृष्टि से देखते थे, जिससे क्षुब्ध होकर उसने लोहे के चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी दीपक साहू के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने इस अंधे कत्ल पर त्वरित कार्यवाही हेतु अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी निमितेश सिंह की प्रशंसा की गई।
नाम आरोपी – दीपक साहू पिता स्व. कुशल प्रसाद साहू उम्र 37 साल निवासी सेलर, गुड़ी पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार पासवान, राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर सउनि शिव सिंह बक्साल प्र. आर. उमाशंकर राठौर आरक्षक – धर्मेन्द्र सुर्यवंशी, दीपक साहू, विनोद केंवट, एसीसीयू आरक्षक बोधुराम कुम्हार, निखिल जाधव, की विशेष भुमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
