बिलासपुर। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. अजय उपाध्याय ने कहा की भाजपा और RSS को महिलाओं से दिक्कत है, पिछड़ा वर्ग से दिक्कत है, आदिवासियों से दिक्कत है, अल्पसंख्यकों से दिक्कत है, मैं तो कहता हूं की उन्हे सर्व समाज से दिक्कत है। उन्हे केवल अपने धन्नासेठों से ही प्रेम है। जब उनसे Democrecy.in ने पूछा गया कि मोदी राहुल गांधी के नाम से कांपते है तो संविधान को खत्म करने की हिमाकत कैसे कर सकते है ? तो उन्होंने कहा की यह सच्चाई है की जब राहुल गांधी न्याय की बात करते है, जाति जनगणना की बात करते है, महिलाओं को बात करते है, किसानों को MSP देने की बात करते है, युवाओं को रोजगार देने की बात करते है तो कंपकपाहट उनके चेहरे पर दिखती है.., घबराहट, बौखलाहट उनके चेहरे पर दिखती है। यदि नहीं दिखती तो वो मूल मुद्दे से भटकाते नहीं। आपको बता दे कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने कहा था कि नरेंद्र मोदी देश में किसी के नाम से थर थर कांपते है तो वो है राहुल गांधी के नाम से।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय उपाध्याय का कहना है कि आज से ठीक एक महीने बाद 4 जून को पिछले 10 साल के अन्याय से जनता को मुक्ति मिलेगी और नागरिक अधिकारों से युक्त कांग्रेस पार्टी के 25 गारंटियों से देशवाशियों को शक्ति मिलेगी मिलेगी। पाँच न्याय के संकल्पों के साथ प्रत्येक वर्ग को ताक़त देने का हम काम करेंगे। अब झूठ व जुमले से त्रस्त देश की जनता जान चुकी है तानाशाह के इरादों को, बाबा साहेब के संविधान को बदलने वालों को। लोकतंत्र की हत्या करनेवालों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। कांग्रेस का न्याय रथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ रहा है।
श्री उपाध्याय ने कहा अब देश की जनता मोदीजी के झाँसे में नहीं आनेवाली। उनसे पूछ रही है- आपकी पिछली गारंटियों का क्या हुआ? बुलेट ट्रेन का क्या हुआ ? स्मार्ट सिटी किस ग्रह पर बनवाया ? महंगाई से कब मिलेगी मुक्ति ? रुपया डॉलर के मुक़ाबले क्यों गिर रहा है ? काला धन कितना वापिस आया ? 20 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ ? किसानों की आय क्यों दोगुनी नहीं हुई ? वादा था किसानों को MSP का, पर क्यों मिली पुलिस की गोलियाँ ? उन्होंने कहा की जैसे-२ चुनाव होती जा रही है वैसे वैसे घबराहट, बौखलाहट, छटपटाहट बढ़ने लगी है। साहेब को सत्ता जाने का डर सताने लगा है। रातों की नींद उड़ चुकी है।
साहेब के धन्नासेठ मित्रों के अवैध अर्जित लाखों-करोड़ों की संपत्तियों के जाने का भय स्पष्ट दिख रहा है। पूरे देश की सम्पति ओने-पौने दाम पर गिरवी रखी है। देखिएगा 4 जून के बाद जब भी निष्पक्ष जाँच होगी, मित्रों के घोटालों की एक लंबी फ़ेहरिस्त सामने आयेगी और सब के सब जेल के सलाख़ों में होंगे। यही कारण है कि मोदीजी को कभी – म से मटन, म से मछली, म से मुगल, म से मंदिर, म से मुसलमान, म से मंगलसूत्र याद आ रहा है। लेकिन कभी आपने सुना मोदीजी से देश के मूल मुद्दों पर बात करते, नहीं ना ? म से मंहगाई पर जुबान बंद.., म से मणिपूर पर जुबान बंद.., म से महिला सुरक्षा पर जुबान बंद.. कभी तो इन मुद्दों पर मुँह खोलिए साहेब ? कभी तो सच बोलिये साहेब ? जिस तरह देश में मोदी जी की गारंटियों का पोल खुल चुका, वैसे ही प्रदेश की असहाय बीजेपी सरकार के वादों का ढोल भी चार महीनों में फुट चुका है। जनता के साथ धोखा देने वाली डबल इंजन की “बेवफ़ा बीजेपी” सरकार से प्रदेश के लोग पूछ रहे है – “क्या हुआ तेरा वादा- वो क़सम वो इरादा”। विष्णु देव साय की असहाय बीजेपी सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता से किए एक भी वादे पूरे नहीं किए-
1. महिलायें पूछ रही है-कहाँ है 500 रू वाला सिलिंडर?
2. प्रदेश का बेरोज़गार युवा पूछ रहा है- एक लाख रिक्त पद की भर्ती का क्या हुआ +6 लाख रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ?
3. सबको “महतारी वंदन योजना” का रू 1000 मिला क्यों नहीं? बड़े ज़ोर शोर से फ़र्ज़ी फॉर्म चुनाव से पहले बीजेपी ने भरवाया था या नहीं भरवाया था?
5. 1000 किलोमीटर लंबी शक्तिपीठ योजना का क्या हुआ?
6. कॉलेज जाने वाले छात्रों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण नीति के माध्यम से हर महीने यात्रा भत्ता मिलेगा के वादे का क्या हुआ?
7. रानी दुर्गावती योजना यानी बीपीएल परिवारों में बेटी के जन्म पर 1.50 लाख रुपये देने के वादे का क्या हुआ?
8. छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सीआईएमएस) और छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) की स्थापना की घोषणा का क्या हुआ ?
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
बिलासपुरApril 5, 2026हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर आत्मघाती हमला, 3 आरोपी गिरफतार
बिलासपुरApril 5, 2026कंस्ट्रक्श कंपनी के आफिस में जुआरियों की महफिल, देखिए कैसे कान पकड़कर खड़े है…
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
