रायपुर। कोर्ट ने अनिल टुटेजा का रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। दूसरी ओर शराब घोटाले मामले में ही जेल में बंद अनवर ढेबर की जमानत याचिका को स्पेशल जज ने खारिज कर दी है। इसी तरह कोर्ट ने मार्कफेड के पूर्व MD मनोज सोनी को भी 7 दिन के लिए ED को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 6 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद आज अनिल टुटेजा को ED ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। ED ने कोर्ट से 11 दिन की रिमांड मांगी लेकिन ईडी ने सिर्फ दो दिन की रिमांड दी है। अब 6 मई को उन्हें एक बार फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी तरफ शराब घोटाले मामले में ही जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। दोनो पक्षों की बहस सुनने के बाद स्पेशल जज ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
इसके अलावा बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के आरोपियों को कोर्ट लाया गया। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के आरोपी गिरीश तलरेजा, सूरज चोखानी और असीम दास को जेल से कोर्ट लाया गया। ईडी ने सभी को पूरक चार्जशीट फाइल करने के लिए ईडी ने PMLA कोर्ट में आरोपियों को पेश किया था। इसके अलावा ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा ऐप के ट्रांजिट रिमांड पर लिए सभी आरोपियों को भी विशेष कोर्ट में पेश किया था। जिसमे आरोपी चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, सुनील दम्मानी, अमित अग्रवाल और भीम सिंह यादव शामिल थे। 5 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। 9 मई तक विशेष कोर्ट ने सभी आरोपियों को ईओडब्ल्यू को सौंप दिया।
साथ ही कस्टम मिलिंग मामले के आरोपी मार्कफेड के पूर्व अधिकारी मनोज सोनी को भी ईडी ने कोर्ट में पेश किया। उसे 4 दिन की ईडी रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया था। दोबारा 7 दिन की रिमांड लेने के लिए ईडी ने आवेदन लगाया था। कोर्ट ने आवेदन स्वीकार करते हुए मनोज सोनी को 7 दिन की रिमांड में सौंप दिया है। सभी मामले भूपेश बघेल सरकार के समय के है। जिनमें ईडी और राज्य की एजेंसी EOW दोनों जांच कर रहीं हैं। शराब घोटाला करीब 2 हजार करोड़ का बताया जा रहा है। जबकि महादेव सट्टा एप के प्रमोटर्स को प्रोटेक्शन देने के लिए सरकार पर करीब साढ़े 5 सौ करोड़ रुपए लेने का आरोप लगा है। इसके अलावा कस्टम मिलिंग घोटाले को करीब डेढ़ सौ करोड़ का बताया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 21, 2026बाप ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग, पढ़े पूरी खबर…
बिलासपुरMay 20, 2026रेज़ा, कुली, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर या श्रमिक चाहिए तो छत्तीसगढ़ सरकार के ई-श्रम साथी ऐप को डाउनलोड कर ले, सूची देखिए और फोन करके बुला लीजिए….
शिवरीनारायणMay 20, 2026राजेश्री महन्त ने किया शास्त्रीय संगीत कार्यशाला 2026 का शुभारंभ, पांच दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षार्थी लेंगे गायन, वादन और नृत्य का प्रशिक्षण
बिलासपुरMay 20, 202626 ग्राम MDMA के साथ दो युवक गिरफ्तार, रहंगी में तलाश रहे थे ग्राहक
