ACB की बड़ी कार्रवाई, RI एक लाख, एक्सक्यूटिव इंजीनियर 50 हजार, TNC का सहायक संचालक व मानचित्रकारऔर रेंजर 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

बिलासपुर। ACB की टीम ने छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहरों भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। बिलासपुर में एक RI को एक लाख, सिंचाई विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर को 50 हजार और रेंजर 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ACB के इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और कोंडागांव में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की है। बिलासपुर जिले के तहसील कार्यालय में 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रेवेन्यू इंस्पेक्टर संतोष देवांगन को गिरफ्तार किया है। RI ने राजस्व मामले में किसान से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। किसान ने इसकी शिकायत ACB से कर दिया था। किसान की शिकायत पर ACB की टीम ने योजना बनाकर RI को अपने रडार में ले लिया है। देर शाम तक बिलासपुर के तहसील कार्यालय में आरोपी RI से पूछताछ की जा रही थी। करवाई की भनक लगते ही तहसील कार्यालय में लोगों की भीड़ लग गई। वहां काम कराने आए आवेदक पटवारी, RI , तहसीलदार और कई SDM द्वारा रिश्वत खाने की कहानी बताते रहे।

ACB ने दूसरी कार्रवाई कोंडागांव में की है। यहां जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता टी.आर मेश्राम के शासकीय निवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापेमार की कार्रवाई की है। कार्यपालन अभियंता के ऊपर सप्लीमेंट्री कार्य के लिए ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। ठेकेदार तुषार देवांगन ने इसकी शिकायत ACB में कर दिया। कार्यपालन अभियंता के शासकीय आवास में ही 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए मेश्राम को गिरफ्तार किया गया है। कोंडागांव में साल भर पहले भी सिंचाई विभाग के पूर्व कार्यपालन अभियंता आर बी सिंह, एसडीओ आर बी चौरसिया और सब इंजीनियर डी के आर्य को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।

ACB ने तीसरी करवाई रायगढ़ में किया है। यहां डिप्टी रेंजर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। रायगढ़ के कुर्मीभवना निवासी जगमोहन मांझी के मुताबिक जब वह झाड़फूंक कर जंगल से लौट रहा था, तो घरघोड़ा रेंज के डिप्टी रेंजर ने उसे जंगली मुर्गा मारने के केस में जेल भेजने का डर दिखाकर 8,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने प्रार्थी से 3000 रुपए उसी समय ले लिया। बाकी 5000 रुपए की व्यवस्था कर बाद में देने को कहा। जगमोहन मांझी आरोपी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।शिकायत के बाद शुक्रवार को टीम तैयार कर रिश्वत की रकम 5000 रुपए लेते आरोपी मिलन भगत, डिप्टी रेंजर, घरघोड़ा रेंज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ACB ने चौथी करवाई अंबिकापुर में की है। यहां नगर निवेश कार्यालय के सहायक संचालक और सहायक मानचित्रकार को 35 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा है। दोनों अधिकारियों ने अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के लिए शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने एसीबी अंबिकापुर को इसकी शिकायत की। शुक्रवार दोपहर एसीबी की टीम ने दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *