सारंगढ़। सारंगढ़ के थारगांव में पांच लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में तीन महिला, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। घटना को अंजाम देने बाद आरोपी खुद फांसी पर झूल गया है।
बलौदाबाजार से सटे सारगंढ़ बिलाईगढ़ जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों में 3 महिला एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला सलीहा थाना क्षेत्र का है। यहां के थारगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टांगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारा मृतकों का पड़ोसी ही है, जिसने घटना को अंजाम देने के बाद खुदकुशी कर ली। फिलहाल इस हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी का नाम मनोज साहू उर्फ़ पप्पू टेलर बताया जा रहा है। जबकि मृतकों के नाम हेमलाल साहू, जागमुखी साहू, पुत्री मीरा साहू, पुत्री ममता और उसका पुत्र पांच वर्षीय बालक शामिल है। बता दें कि थारगांव बलौदाबाजार, महासमुंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का सरहदी क्षेत्र है। महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 22 किलो मिटर दूर सलीहा थाना क्षेत्र में थारगांव पड़ता है। यह क्षेत्र सारंगढ़ बिलाईगढ़ में आता है। ग्रामीणों से जो प्रारंभिक जानकारी आ रही है उसके अनुसार आरोपी टेलर का काम करता है और मृतक परिवार के किसी लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिवार के लोग उसकी शादी कही और लगा दिए थे। जिससे वह गुस्से में था। हालांकि इसकी अभी कोई प्रमाणित जानकारी नहीं आई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
