बिलासपुर। खेत देखने गए किसान की एक युवक ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना गतौरा के पास जेके इंजीनियरिंग के पास की है। आरोपी को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार आज सुबह करीब 6:30 बजे मस्तूरी थाना में फोन से सूचना मिली की ग्राम कर्रा में एक व्यक्ति ने फरहदा निवासी लोचन धुरी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने देखा की ग्राम गतौरा के मुख्य मार्ग पर जेके कॉलेज के पास रोड में एक व्यक्ति लहू लूहान पड़ा हुआ था। घायल व्यक्ति को 108 के से तत्काल सिम्स बिलासपुर रवाना किया गया। यहां सिम्स के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के पुत्र और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक अपने खेत देखने के लिए फरहदा गांव से आया हुआ था। इस दौरान बैकुंठपुर निवासी परमेश्वर पैकरा ने उसके गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया। आरोपी जब घटना को अंजाम दे रहा था तो कुछ लोगों ने देख लिया था और उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर ठुकाई भी की है जिससे वह भी घायल हो गया। पुलिस के आते ही आरोपी को ग्रामीणों ने उन्हें सौंप दिया। आरोपी परमेश्वर पैकरा को पुलिस हिरासत में लेकर के उससे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि होटल का पता पूछने के दौरान विवाद होने पर गुस्से में आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी बैकुंठपुर का रहने वाला है। वह यहां कैसे पहुंचा की जानकारी ली जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
