बिलासपुर। युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और पुरानी रंजिश विवाद का कारण बना। पुलिस ने आरोपियों से चाकू जप्त कर लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अजित सिंह पिता स्व. देवकुमार सिंहू उम्र 56 वर्ष निवासी गौर कालोनी महाराणा प्रताप नगर तिफरा ने सिरगिट्टी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07.05.2024 को रात करीब 09.30 बजे उसके पुत्र अक्षय सिंह को गुफरान अली, साजिद खान, मोहसीन खान व उनके एक अन्य साथी ने हत्या करने के नियत से धारदार चाकू और ईट से मारपीट कर चोट पहुॅचाया है। आरोपियों के खिलाफ थाने में अपराध पंजीबध्द किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी सिरगिट्टी ने टीम गठित कर पातासाजी की गई और गुरफान अली, साजिद व मौसिन खान को पकडकर थाना लाया गया। तीनो से पूछताछ करने पर अक्षय के साथ अपराध घटित करना स्वीकार कर लिया। प्रकरण के आरोपियो से घटना मे प्रयुक्त एक धारदार चाकू व ईट जप्त कर तीनो आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, ईंट और मोटरसाइकिल बुलेट सीजी 10 डी के 5862 जप्त किया गया है।
नाम आरोपीगण- 1. गुरफान अली पिता फरमान अली उम्र 24 वर्ष पता यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. साजिद खान पिता अब्दुल सलाम उम्र 21 वर्ष पता यदुनंदन नगर तिफरा थाना
सिरगिट्टी जिला बिलासपुर(छ.ग.)
3. मौसिन खान पिता फारून अहमद उम्र 24 साल सभी पता यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में एसीसीयु प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अजहरउद्दीन प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह, आरक्षक नवीन एक्का सरफराज खान थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक भारती मरकाम, सउनि विरेन्द्र नेताम , प्र.आर. 84 विरेन्द्र धनकर की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
