बीजापुर। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि जंगल मे मौजूद कई बड़े नक्सलियों को जवानों ने घेर रखा है। मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। लगातार नक्सलियों के मारे जाने से संगठन में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है। लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे है।
जानकारी के मुताबिक जवानों को गंगालूर थाना क्षेत्र के पीड़िया इलाके में नक्सलियों के टॉप हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स के जंगल में होने की सूचना मिली थी। नक्सलियों की इस कमेटी में डीकेएसजेडसी, डीवीसीएम व एसीएम कैडर के बड़े नक्सली भी मौजूद हैं। सूचना के बाद पड़ोसी जिले दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर से एसटीएफ, डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा बटालियन के 1200 जवानों ने साझा अभियान चलाया। जंगल में शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई जबरदस्त मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया गया है। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की तरफ से अभी भी रह रहकर फायरिंग हो रही है। बस्तर आईजी और डीआईजी समेत जिले के एसपी ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।
बता दें 10 दिन पहले 30 अप्रैल को नारायणपुर मुठभेड़ में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। नक्सलियों और जवानों के बीच करीब 9 घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में 3 महिला और 7 पुरुष माओवादी शामिल थे। इसके पहले जवानों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था। लगातार नक्सलियों के मारे जाने से संगठन में दहशत का माहौल है। यही कारण है लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे है। डेढ़ दो महीने में ही हजार के आसपास नक्सली सरेंडर कर चुके है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
