बिलासपुर। आरक्षक के साथ झूमझटकी करने वाले आदतन अपराधि को तारबहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराना बस स्टैंड के पास बीच सड़क में गाड़ी खड़ा कर यातायात प्रभावित कर रहा था। पेट्रोलिंग पार्टी के आरक्षक ने गाड़ी हटाने खा तो उससे हुज्जतबाजी करते हुए झूमझटकी करने लगा।
आदतन बदमाश को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार । अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है बिलासपुर पुलिस । जारी रहेगी अपराधों पर जीरो टालरेंस की कार्यवाही
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरक्षक 31 प्रफुल्ल कुमार लाल पिता स्व. प्योर कुमार लाल उम्र 30 वर्ष ने तारबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13.04 24 को शाम 18.15 बजे पेट्रोलिंग पार्टी प्र.आर. 335 आरक्षक 718. 935 के साथ पेट्रोलिंग वाहन से थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग करने गये थे। पेट्रोलिंग के दौरान पुराना बस स्टैण्ड शराब दुकान के सामने शराबियों की भीड़ लगी थी। जिसे खाली कराकर आगे बढ़े रहे थे। तभी पुराना बस स्टैण्ड अपना चाय सेंटर के सामने एक इनोवा बीच सड़क में खड़ी थी और चालक गाड़ी में बैठा था। आरक्षक ने आने जाने वालों की समस्या को देखते हुए चालक आशीष सिसोदिया को वाहन को वहां से हटाने के लिये कहा। इसके बाद वह आरक्षक के साथ बदसलुकी करने लगा एवं उंची आवाज मे बात करने लगा। जिससे वहां भीड़ इक्कठी हो गई थी। आरक्षक द्वारा गाडी को हटाने के लिए बोलने पर वह झूमा झटकी कर मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान पेट्रोलिंग पार्टी के अन्य जवानों ने बीच बचाव किया। आशीष सिसोदिया द्वारा पुलिस कर्तव्य के दौरान आरक्षक से झूमा झटकी कर मारपीट करने का प्रयास करने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दिया गया। उन्होंने तत्काल कार्यवाही निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठीत कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए स्टाफ के साथ गए। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी आशीष सिसोदिया आदतन बदमाश है जिसका अपराधिक रिकार्ड थाना तारबाहर के अप क- 145/2017 धारा 341, 294, 506, 323, 327, 427, 34 भा.द.वि. एवं थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर के अप. क- 179 / 2018 धारा 147, 294, 323, 327 भा.द.वि एवं थाना तारबाहर के इस्त. क. 139 / 24 धारा 107, 116 ( 3 ) जा. फौ. संलग्न है। प्रकरण मे उक्त आरोपी की धर पकड़ एवं गिरफ्तार में थाना तारबहार के थाना प्रभारी उनि / श्रवण टण्डन व उप./निरीक्षक संजीव ठाकुर, प्रआर सूरज तिवारी, आर०-२ 1- संदीप, मुरली, रूपलाल चंद्रा एवं राहुल राजपूत का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी :- 01. – आशिष सिसोदिया पिता देवेन्द्र सिसोदिया उम्र 26 वर्ष निवासी जबडापारा सरकण्ड जिला बिलासपुर गिरफ्तारी दिनांक – 13.05.24 के 13.05 बजे
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 5, 2026हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर आत्मघाती हमला, 3 आरोपी गिरफतार
बिलासपुरApril 5, 2026कंस्ट्रक्श कंपनी के आफिस में जुआरियों की महफिल, देखिए कैसे कान पकड़कर खड़े है…
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
