बिलासपुर। धारदार हथियार लहराकर वालों को भयभीत करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 12.05.2024 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डीएलएस कॉलेज के सामने एक व्यक्ति धारदार फरसा हाथ में लेकर लहरा रहा है। आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने देखा की एक युवक फरसा लेकर लहरा रहा है और आने जाने वालों के बीच आतंक फैला रहा है। तब पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और उसके हाथ से फरसा छीन लिया। पूछने पर युवक ने अपना नाम तौफिक खान बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार फरसा जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।
00 नाम आरोपी
तौफिक खान उर्फ गुल्ला पिता सादिक खान उम्र 19 वर्ष निवासी मुरूम खदान पठानपारा, थाना-सरकंडा जिला बिलासपुर (छ०ग०)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
