बिलासपुर। सैकड़ों मरीज, उनके परिजन, डॉक्टर, नर्स की उपस्थिति और सैकड़ों सुरक्षागार्ड तैनात होने के बावजूद सिम्स के ICU में लगे AC से कॉपर तार की चोरी हो गई। ये चोरी कोई एक दो AC से नहीं हुई है बल्कि पूरे 43 एक से की गई है। पिछले 15 दिन से ICU में भर्ती मरीज गर्मी से बिड़बिड़ा रहे है। विडंबना तो ये है कि सिम्स प्रबंधन अभी तक चोरी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराया है।
सिम्स की अव्यवस्था कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाईकोर्ट की निगरानी थोड़ी व्यवस्था सुधरी थी लेकिन अधिकारियों का ध्यान हटा और अव्यवस्था फिर से शुरू हो गई है। आज मामला सिम्स के मेल ICU की कर रहे है। यह वार्ड भवन के तीसरी मंजिल में है। अभी हाल ही में यहां 42 नई AC लगी थी। यहां भारती मरीजों को इसका लाभ उठाते हुए महीने भर नहीं हुए थे की अचानक सभी AC बंद हो गए। AC बंद होते ही गर्मी से मरीज बिड़बिड़ाने लगे। बहुत से मरीज हॉस्पिटल छोड़कर निजी एसपी का रुख कर लिया। क्योंकि यहां गर्मी तो थी ही AC बंद होने के बाद वेंटिलेश की भी समस्या शुरू हो गई। गर्मी से मरीज तो परेशान हो ही रहे है इलाज में लगे डॉक्टर, नर्स, वार्डबॉय भी पसीने से लथपथ हो रहे है। क्योंकि जिस हाल में ICU बनाया गया है वहां मरीज, उसके परिजन, डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ मिलाकर दिनभर लगभग दो सौ लोगों की उपस्थिति रहती है। मरीजों को गर्मी से बिडबिडाते देखने के बाद जब AC को दिखाया गया तो पता चला कि सभी AC से कोपर तार चोरी हो गई है। अब सवाल ये उठ रहा है कि जी हॉस्पिटल में चौबीस घंटे मरीज, उसके परिजन, डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वाय के अलावा सुरक्षा गार्ड तैनात हो वहां से चोरी कैसे हो सकती है। यदि चोरी हुई है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है ? कॉपर तार चोरी हुए 15 दिन होने को है इसके बाद भी अभी तक चोरी की रिपोर्ट क्यों नहीं लिखाई गई ? इसके अलावा सिम्स प्रबंधन की लापरवाही फिर सामने आ रही है। इस सब मामले की जानकारी लेने के लिए सिम्स के डिन डॉक्टर केके सहारे के मोबाइल नंबर +918770191952 पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
