बीजापुर। बस्तर क्षेत्र में सरकार के नक्सली उन्मूलन अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। बीजापुर में मंगलवार को 30 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से 9 के ऊपर 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके पहले रविवार को 14 नक्सलियों को जवानों ने हथियार सहित गिरफ्तार किया था।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान को जबरदस्त सफलता मिल रही है। नक्सली या तो मुठभेड़ में मारे जा रहे है या फिर दहशत में सरेंडर कर रहे है। नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासों का आज एक बार फिर से सकारात्मक परिणाम सामने आया है। आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक एस.के. मिश्रा, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, केरिपु की 222वीं बटालियन कमांडेंट विनोद मोहरिल तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष नक्सली संगठन के मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 के पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर 32 के पीपीएसएम, पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 के सदस्य, प्लाटून नम्बर 04 के सदस्य, जनतानार सरकार अध्यक्ष, डीएकेएएमएस अध्यक्ष सहित 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनके उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वर्ष 2024 में अब तक 180 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं जबकि 76 नक्सलियों ने अब तक आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों में मिटकी ककेम ऊर्फ सरिता (35 वर्ष), 8 लाख का इनामी नक्सली, मुरी मुहंदा ऊर्फ सुखमति (32 वर्ष), 8 लाख का इनामी माओवादी, रजिता वेट्टी ऊर्फ रामे (24 वर्ष), 5 लाख का इनामी नक्सली, देवे कोवासी (24 वर्ष), 5 लाख का इनामी माओवादी शामिल हैं। इसी तरह सीनू पदम ऊर्फ चिन्ना (27 वर्ष), 5 लाख का इनामी नक्सली,आयता सोढ़ी (22 वर्ष), 5 लाख की इनामी नक्सली,आयतु कारम (50 वर्ष), 1 लाख का इनामी माओवादी, मुन्ना हेमला ऊर्फ चन्दू (35 वर्ष), 1 लाख का इनामी नक्सली आयतु मिड़ियम ऊर्फ वर्गेश (38 वर्ष), 1 लाख का इनामी नक्सली तथा नक्सली सन्नू कारम ऊर्फ डोरा पिता आयतू कारम (24) ने आज आत्मसमर्पण किया है। शेष आत्मसमर्पित नक्सलियों में नक्सली बामन कारम (22 वर्ष), नक्सली सुखराम कारम (36 वर्ष), नक्सली मनकू ताती (35 वर्ष), नक्सली मुन्ना पोटाम ऊर्फ मुकेश (40 वर्ष), नक्सली सन्तू हेमला (23 वर्ष), नक्सली राहुल हेमला ऊर्फ छोटू (25 वर्ष), नक्सली सुखराम ऊर्फ सुरेश कारम (30 वर्ष), नक्सली मोटू हेमला (27 वर्ष), नक्सली मोटू कवासी (27 वर्ष), नक्सली रमेश हेमला (22 वर्ष), नक्सली लक्खू कोरसा (25 वर्ष), नक्सली नंदू कुरसम (21 वर्ष), नक्सली सोमलू कड़ती ऊर्फ दिवाकर (40 वर्ष), नक्सली सोमलू ताती (45 वर्ष), नक्सली संतोष पदम (19 वर्ष), नक्सली गुडडी हपका (26 वर्ष), नक्सली ज्योति लेकाम (29 वर्ष), नक्सली सोनू कुड़ियम (21 वर्ष), नक्सली राजेश कोरसा (28 वर्ष) तथा नक्सली लखमू पल्लो ऊर्फ लखू (30 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली संगठन में कार्यों की उपेक्षा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, प्रताड़ना, माओवादियों की खोखली विचारधारा और आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त थे। इसलिए प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण नीतियों से वे प्रभावित हुए और देश के संविधान पर विश्वास रखते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
इसके पहले सोमवार को 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। बीजापुर जिले में ही सुरक्षाबलों ने सोमवार को 41 लाख रुपयों के ईनामी 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 10 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं और इन सभी पर 41 लाख का इनाम घोषित था।गिरफ्तार नक्सलियों में 10 पर कुल मिलाकर 41 लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार नक्सलियों में रेनु कोवासी, मिलिट्री कंपनी नम्बर 2, 8 लाख का इनामी नक्सलीमंगली अवलम, गंगालूर एरिया कमेटी, 8 लाख का इनामी नक्सलीबिच्चेम उईका, गंगालूर एरिया कमेटी, 5 लाख का इनामी नक्सलीशर्मिला कुरसम, गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या, 5 लाख का इनामी नक्सलीलक्ष्मी ताती, गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या, 5 लाख का इनामी नक्सलीबबीता हेमला, मिलिट्री कंपनी नम्बर 2, 2 लाख का इनामी नक्सलीसावित्री पूनेम, मिलिट्री कंपनी नम्बर 2, 2 लाख का इनामी नक्सलीमैनू ओयाम ऊर्फ लच्छू, डिवीजन टेलर टीम, 2 लाख का इनामी नक्सलीपायकी माड्वी, मिलिट्री कंपनी नम्बर 2, 2 लाख का इनामी नक्सलीटोकलू माड़वी, गंगालूर एलओएस सदस्य, 1 लाख का इनामी नक्सलीसन्नू लेकाम, DAKMS अध्यक्ष पीडिया, 1 लाख का इनामी नक्सलीबिच्चेम कुंजाम, मिलिशिया प्लाटून सदस्य (RPC कोरचोली)लखू पूनेम, जीआरडी कमांडर (इतावर)पाण्डू मुचाकी, भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पीडिया शामिल है।
भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद :- गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के बाद इनके द्वारा प्लांट किए आईईडी, 4 टिफिन बम, 2 कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टिक और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री को जब्त किया है। बता दें कि अब तक 180 इनामी नक्सली सहित कुल 801 नक्सली आत्मसमर्पण कर पुनर्वास योजना से जुड़ चुके हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 5, 2026हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर आत्मघाती हमला, 3 आरोपी गिरफतार
बिलासपुरApril 5, 2026कंस्ट्रक्श कंपनी के आफिस में जुआरियों की महफिल, देखिए कैसे कान पकड़कर खड़े है…
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
