बिलासपुर। मवेशी तस्कर इक़बाल कुरैशी और साहेबलाल कुर्रे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के तार महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार से जुड़े है। आरोपियों से देसी कट्टा और दो राउंड बुलेट जप्त किया है।
मवेशी तस्करी करने वाले तस्करो के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना मस्तूरी मे अपराध क्रमांक 437/2023 धारा- छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण, अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मवेशी तस्करों पर हुई कार्यवाही के दौरान पूछताछ में जानकारी मिली कि थाना मस्तूरी के अपराध में इक़बाल कुरैशी और साहेब लाल कुर्रे की संलिप्तता है। दोनों आरोपियों की पता तलाश किये जाने के दौरान मुखबीर सूचना मिली की ग्राम रिसदा मुख्य मार्ग में साहेब लाल अपने क्रेटा कार से अपने साथी इकबाल कुरेशी के साथ जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेरा बंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। आरोपी इकबाल कुरैशी की तलाशी लेने पर उसके पहने कपड़े के अंदर से एक नग देशी कट्टा तथा दो नग जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसे मौके पर जप्त किया गया। साथ ही दोनों आरोपियों के मोबाइल को भी जप्त किया गया है। साहेब लाल कुर्रे की क्रेटा कार क्रमांक cg 10 Bn 3848 को भी जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया है। आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करने का सबूत पाये जाने पर से दोनो आरोपियों को 12.05. 24 को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजन को सूचना दिया गया। दोनों ही आरोपीयों से विस्तृत पूछताछ करने के लिए एक दिन की पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। उनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के सम्बंध में जानकारी ली जा रही है। मवेशी तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा और एसडीओपी निमितेश सिंह की सराहना की। कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तूरी रवींद्र अनंत, थाना मस्तूरी स्टाफ, ACCU स्टाफ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
