अंबिकापुर। तंत्र मंत्र के आड़ में लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को अंबिकापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 लाख रुपए के नक़ली नोट, 80 नकली सोने की बिस्किट, 11 नग मोबाइल, प्रिंटर व दो लाख रुपए के असली नोट जप्त किए है। आरोपियों ने अम्बिकापुर में 15 दिन पहले एक ग्रामीण से 8 लाख 51 हजार रुपए की ठगी किया था।
अंबिकापुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मणिपुर थाना क्षेत्र के जगसाय राजवाड़े निवासी ग्राम बरढोढ़ी सरनापारा 2 मई 2024 को थाना मणीपुर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि नागपुर महाराष्ट्र का बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल नंबर पर कुछ माह पूर्व से बातचीत होता रहता था। 29 अप्रैल को वह व्यक्ति उसके घर घूमने के मकसद से आकर उससे मिला और हर्बल प्रोडेक्ट का काम होना बोलकर अम्बिकापुर चला गया। अगले दिन 30 अप्रैल कों वह पुनः एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर उसके घर पहुंचा। जगसाय राजवाड़े ने पुलिस को बताया, प्रसाद के नाम पर उसने उसे कुछ मीठा दिया, जिसे खाकर वह बेहोश हो गया। उसके बाद आरोपियों ने उसके घर से कुछ सामान और नगद रखे 8 लाख 51 हजार रुपए लेकर भाग निकले। मामले मे पुलिस की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास एवं मुख्य मार्ग एवं घटना से सम्बंधित मार्ग के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर साइबर सेल से आवश्यक तकनीकी जानकारी प्राप्त की। घटना के दौरान आरोपियों ने स्विफ्ट कार का प्रयोग किया था। इसके बाद कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस टीम रायपुर पहुंचकर घटना में प्रयुक्त वाहन के चालक की घेराबंदी कर धर दबोचा और पूछताछ शुरू की। आरोपी ने अपना नाम शीत कुमार सोनवानी उम्र 31 वर्ष निवासी भीमनगर रायपुर का होना बताया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ किए जाने पर अन्य आरोपियों सुखदेव साहू, गिरधारी साहू, आंसू झा उर्फ अभय के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात कही। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त कार सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 5, 2026ढाई हजार से अधिक वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, मोबाइल में बात करते हुए चला रहे थे गाड़ी
बिलासपुरJuly 5, 2026तोरवा से चार और सटोरिया गिरफ्तार, सालों से धंधे में जुड़े है आरोपी
बिलासपुरJuly 5, 2026बिलासपुर का सट्टा किंग 4 साथियों के साथ गिरफतार, कई साल से खिला रहे है सट्टा, 50 हजार नगद जप्त
UncategorizedJuly 4, 2026बर्थ डे पार्टी में छलके जाम, फिर हुआ विवाद और हो गई हत्या, आरोपी हो गया है फरार
