कवर्धा। तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे 18 बैगा आदिवासियों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि कई लोग बुरी तरह घायल है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं है। पिकअप में 25 से ज्यादा लोग सवार थे।
बताया का रहा है कि जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर 25 से अधिक बैगा आदिवासी सोमवार दोपहर पिकअप में सवार होकर वापस लौट रहे थे। तकरीबन ढाई बजे कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पहुंचे थे। यहां इनका पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। इस दौरान पिकअप कई बार पलटी खाया और पलट गई। घटना में कई लोग छिटकर दूर तक गिरे। दुर्घटना में 18 बैगा आदिवासियों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप में सवार सभी लोग सेमहार गांव के थे। पुलिस के अनुसार मृतकों में 17 लोग महिलाएं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 5, 2026हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर आत्मघाती हमला, 3 आरोपी गिरफतार
बिलासपुरApril 5, 2026कंस्ट्रक्श कंपनी के आफिस में जुआरियों की महफिल, देखिए कैसे कान पकड़कर खड़े है…
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
