बिलासपुर। मामूली सी बात पर प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त टांगी को जप्त कर लिया है।
बता दे 19.05.2024 को थाना कोटा में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमाली में एक लड़की अंजू यादव उम्र 19 वर्ष की संदेहास्पद मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसपी रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर संदेहियों से पूछताछ कर आरोपी की पतातलाश की गई। पूछताछ में पता चला कि घटनास्थल जहां पर मृतिका का शव है, उस घर पर मृतिका अपने प्रेमी गुलशन यादव के साथ रहती थी। गुलशन यादव घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने तत्काल अलग अलग टीम बनाकर संभावित स्थानों पर भेजा गया। इस बीच डोंगरिपारा ग्राम अमाली के जंगल में घेराबंदी कर संदेही गुलशन यादव पिता जगत राम यादव, उम्र 34 वर्ष को हिरासत में लिया गया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने हत्या कर्ण स्वीकार कर लिया। उसके बताया की मृतिका के साथ उसका प्रेम संबंध था और दोनों ग्राम आमली मे किराए का मकान लेकर पति पत्नी की तरह रह रहे थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका उसे बार बार उसके माता-पिता के पास ले जाकर रखना बोलती थी, इसी बात को लेकर मृतिका अंजू यादव और गुलशन यादव के बीच आपस में वाद विवाद होते रहता था। इसी बात पर कल विवाद के दौरान गुस्से में आकर मृतिका अंजू यादव की हत्या करने की नीयत से उसके गले को धारदार टंगिया से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा, पोस्टमार्टम कार्यवाही, उपरांत धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी द्वारा हत्या करने के लिए उपयोग किए गए टंगिया एवं अन्य साक्ष्यों को जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी :- गुलशन यादव पिता जगत राम यादव, उम्र 34 वर्ष
पुलिस अधीक्षक ने हत्या के फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय की सराहना की है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक रजनीश सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, प्र आ रविंद्र मिश्रा, नीलकर सेठ, आर भोप साहू, का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
