बिलासपुर। क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने नाराजगी जाहिर की है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलकर उन्होंने क्षेत्र में सतत बिजली सप्लाई रखने के लिए खा है।
तिफरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचकर दिलीप लहरिया ने बिजली को लेकर हो रही परेशानियों की जानकारी अधिकारियों को दी और बताया कि बिजली की आंख मिचौली से क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश है। इस भीषण गर्मी में बिजली गोल होने से न केवल आम आदमी गर्मी से परेशान है बल्कि किसानों की खड़ी फसल सुख रहे है। क्षेत्र में बिजली कब चली जाए कोई ठिकाना नहीं है। यही नहीं कब बिजली वापस आएगी इसका भी कोई समय नहीं है। घंटों बिजली गोल होने गावों में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बिजली लगातार बंद रहने से किसानों को भी भरी दिक्कत हो रही है। साग सब्जियों की बाड़ी में सिंचाई नहीं हो पा रहा है। इससे बड़ी की सब्जियां सुख रही है। किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया ने अधिकारियों को बताया कि जिस गांव का दौरा करने जाओ तो ग्रामीण लाइट गोल होने की ही शिकायत कर रहे है। विद्युत विभाग के अधिकारी बिजली बंद की सूचना दो तो कोई कारवाई भी नही करते। कई कई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप्प रहती है। बिजली बंद रहने और अघोषित कटौती की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री लहरिया ने विद्युत मंडल के तिफरा स्थित मुख्यालय में कार्यपालक निदेशक से मुलाकात कर मस्तूरी क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की है। इस दौरान श्री लहरिया के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष दुबे, चित्रकांत श्रीवास समेत अन्य लोग मौजूद थे ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
