बिलासपुर। अमृत मिशन योजना के नाम पर पूरा बोदरी नगर पंचायत को खोद दिया गया है। इससे वहां रहने वालों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। अभी बरसात आने वाली है और खोदे गए गड्ढे में हादसे का अंदेशा है। इसी समस्या को लेकर आज नगर पंचायत के पार्षदों ने कलेक्टर से मुलाकात की और समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई।
जिले के बोदरी नगर पंचायत के निवासी गड्ढों की वजह से रोज परेशानियों का सामना कर रहे है। खोदे गए गड्ढों की वजह से हादसे का डर बना हुआ है। बाइक सवार रोज गिर रहे है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद ठेकेदार की मनमानी जारी है शिकायत करने के बाद भी नगर पंचायत सीईओ इस मामले में कोई कार्यवाईं नही कर रही ना ही किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करा रही है। जिसकी वजह से वहां के सभी वार्डो के पार्षद परेशान होकर सोमवार को कलेक्टर से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है और कलेक्टर की निगरानी में कार्य कराने का आग्रह किया है।
बोदरी नगर पंचायत में 77 करोड़ रुपये की लागत से अमृत मिशन योजना के तहत महानदी से पानी लाने की योजना पर काम चल रहा है। योजना के तहत पानी अमलडीहा एनीकेट से पानी बोदरी लाया जायेगा। इसके लिए अमलडीहा से बोदरी तक पाइप लाइन बिछाना है। यह काम अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ है। बोदरी की बस्ती में पाइप लाइन बिछाने के लिए गली गली को खोद डाले है। जबकि अमलडीहा से बोदरी तक पाइप लाइन बिछाने और वाटर फिल्टर लगाने में अभी दो साल से ज्यादा का समय लग सकता है। लेकिन बिलासपुर की अमृत मिशन योजना की तरह यहां भी इस महत्वपूर्ण योजना को ठेकेदार और अधिकारी मिल कर पलीता लगाने पर तुले हुए है। ठेकेदार अपनी सहूलियत के हिसाब से काम कर रहा है और टुकड़ों में निर्माण कर रहा है। यही नहीं अधूरा निर्माण करके बिल पेश कर रहा है और दूसरे दिन ठेकेदार को भुगतान भी हो का रहा है। इधर गली मोहल्लों में खुदाई होने से वार्ड वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगो के घरों के सामने गड्ढे खोद कर छोड़ दिए गए है। पाइप लाइन कब डाली जाएगी ? ये कोई बताने के लिए तैयार नहीं है। ठेकेदार द्वारा खंड खंड में और अधूरे कार्य कर केवल राशि भुगतान के लिए बीच-बीच में अधुरा छोड़ते हुए काम कर रहा है। ऐसे में बारिश के पहले वार्डो की छोटी-छोटी गलियों को बेतरतीब तरीके से खोदा जा रहा है जिससे जनता को योजना का लाभ मिलने में कई वर्षों तक इंतजार करना पड़ेगा और गडढ़ों का रोज सामना करना पड़ेगा। इन गड्ढों की वजह से हादसे होने का भी खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षदों ने जिला कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा है की अमृत मिशन योजना को कलेक्टर अपनी निगरानी में कराए और जल्द व्यवस्थित तरीके से कार्य करा इसे समय पर पूर्ण कराए ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
