बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी जप्त किया है। जिस पिकअप में लकड़ी की तस्करी किया जा रहा था उसे छोड़कर वाहन चालक भाग गया है। फिलहाल लकड़ी को वाहन सहित राजसात कर लिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 21/05/2024 को थाना रतनपुर के बेलगेहना चौकी से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी चोरी कर परिवहन कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार ने टीम गठित कर ग्राम घासीपुर में घेराबंदी की एक पिकअप को रोका। गाड़ी में भारी मात्रा में सागौन लकड़ी बिना किसी वैध काग़ज़ात के परिवहन किया का रहा था जिसे पुलिस ने ज़प्त कर लिया है। मौक़े पर जैसे ही पुलिस में पिकअप को रोका उसका ड्राइवर उत्तम गाड़ी छोड़कर भाग गया। इसके बाद रतनपुर पुलिस की टीम ने वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो जप्त लकड़ी वाहन सहित उनके सुपुर्द कर दी। वन विभाग ने लकड़ी की जप्ती बनाकर वाहन को राजसात कर लिया है।कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, चौकी बेलगेहना, आर. घनश्याम राठौर, अविनाश शर्मा , संजय यादव, प्रफुल यादव व वन विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
