बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने एक महिला को 1.958 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जप्त गांजे की कीमत 30000 रूपये रुपए बताया का रहा है। महिला स्कूटी की डिक्की में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार 21/05/2024 को मुखबीर से सुचना मिलि कि एक महिला मेला ग्राउण्ड रतनपुर के पास स्कूटी के साथ खड़ी है और मादक पदार्थ गाँजा बेच रही है। महिला खड़े होकर ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मेला ग्राउण्ड रतनपुर में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। जब महिला और स्कूटी की तलाशी ली तो डिक्की में 1.958 किलोग्राम मादक पदार्थ गॉजा मिला। जिसे जप्त कर महिला के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला को न्यायालय ने न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. श्रीमति मानकी केंवट उर्फ विनीता जोशी पिता भकलू लाल कंवर उम्र 25 वर्ष निवासी जयरामनगर, हा.मु. अकलतरा चौक थाना अकलतरा जिला जॉजगीर-चॉपा छ.ग.
उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु) भा.पु.से. अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, सउनि चन्द्रकांत डहरिया, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आर. नंदकुमार यादव, अनिशा कश्यप, संजय खाण्डे का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
