बिलासपुर। कवर्धा में हुए सड़क दुर्घटना को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा शपथ पत्र देकर बताएं सड़क हादसा रोकने के लिए क्या पहल कर रहे है।
कवर्धा हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी। इसके दूसरे दिन ही हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू कर दी थी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी नोटिस जारी कार्य हुए कहा कि सड़क हादसा रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कितना अमल हुआ इसको लेकर रिपोर्ट पेश करें। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 26 जून को होगी। आपको बता दें छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 20 मई को भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमे 19 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 18 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। दरअसल यह हादसा पिकअप के पलटने की वजह से हुआ था। पिकअप में करीब 36 लोग सवार थे, ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी में हुआ था। पिकअप 30 फिट नीचे खाई में गिर गई जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हुआ। सभी मृतक सेमरहा गांव के रहने वाले थे। जिस सड़क में यह हादसा हुआ था वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है। ये कुई से होते हुए नेऊर और रुकमीदादर को जोड़ती है। इसके बाद मध्य प्रदेश शुरू हो जाता है। घटना स्थल सुदुर वनांचल और पहाड़ी क्षेत्र में आता है। यहां पर मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
