बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी में तेज रफ्तार कोयले से भरी गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने से गिरे कोयले के ढेर में कुछ लोग बाइक सहित दब गए। जेसीबी की मदद से कोयले के ढेर से सभी को बाइक सहित सुरक्षित निकाला गया है।
शुक्रवार को बिलासपुर सीपत रोड में मोपका मोड के पास बड़ा हादसा हो गया। सुबह 10 से 11 बजे के बीच कोयले से भरी ट्रक पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार तेज थी और मोड बैलेंस बिगड़ा और पलट गई। जिस समय गाड़ी पलटी कुछ बाइक सवार रास्ते में खड़े हो कर पान – गुटखा खा रहे थे। गाड़ी पलटने से गिरे कोयले के ढेर में बाइक सहित चार लोग दब गए। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। दबे हुए लोगों को बचाने के लिए चीख पुकार करने लगे। पास से ही JCB मंगाया गया। फिर जेसीबी की मदद से कोयले के ढेर से सभी को बाइक सहित सुरक्षित निकाला गया। गम्भीर हालत में चारों को सीपत पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। जहां उनकी हालात गम्भीर बनी हुई है। इस घटना में घायल शिवशंकर अपनी बेटी कृष्णा कुमारी को इलाज कराने घर से निकला था। पंधी के पास वह एक होटल में रुके था। नाश्ता कर वह अपनी बेटी के साथ लगरा पुल के आगे पंधी सीपत मुख्य सड़क के किनारे बाइक समेत खड़ा हुआ था। उसी समय सीपत की ओर से कोयले से भरी ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीपी 9663 तेज रफ्तार में बिलासपुर की ओर आ रही थी। तभी वह पंधी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके जद में बाइक समेत शिवशंकर और उसकी बेटी कृष्णा के साथ दो अन्य लोग आए। जिनके ऊपर ट्रेलर का पूरा कोयला गिर गया। इधर घटना के बाद आसपास के लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद कोयले में फंसे लोगो को बाहर निकाला। तब तक सीपत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जिन्होने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। जिनमे शिवशंकर और उसकी बेटी कृष्णा को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है तो वही दो अन्य घायलों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले में सीपत पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
