बेमेतरा। जिले के बोरसी में बारूद फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके से 15 लोगों के मरने की खबर है जबकि दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। हालांकि मौत को लेकर अभी तक कोई अधिकृत जानकारी प्रशासन ने नहीं दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोरसी में एक बारूद फैक्टरी है। इस फैक्ट्री में शनिवार की सुबह 10 बजे के अचानक जबरदस्त ब्लास्ट हो गया है। बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई है। अचानक हुए इस ब्लास्ट से से आसपास पूरा इलाका दहशत में आ गए है। यही नहीं ब्लास्ट के बाद आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं। घटना के तीन घंटे के बाद भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। घायलों में से सात लोगों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लाया गया है जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। रायपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती कराया गया है। कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट से लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि कुल कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
