बिलासपुर। मस्तूरी पुलिस ने जुआडियो पर बड़ी कार्यवाही की है। खुलेआम जुआ खेलने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जुआड़ियों के कब्जे से 87590 रुपए नगद के अलावा चापड़, कत्ता और चाकू जप्त किया है। इस कार्रवाई में पहली बार पुलिस ने जुए के फड़ संचालक को पकड़ने में कामयाब हुई है।
मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरवा में कुछ बदमाशों द्वारा लगातार जुए की फड़ चलाने की सूचना मिल रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) थाना प्रभारी को इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना मस्तूरी एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर के बताये गये जगह पर जाकर छापामार कार्यवाही की गई। पुलिस को आते देख कुछ जुआडियान भाग गये लेकिन 04 जुआडियान को पुलिस टीम ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। पकडे गये जुआडियों से तलासी के दौरान नगदी रकम 87590 रुपए, 52 पत्ती ताश तथा लोहे के धारदार हथियार मिले जिसमें चापड़, कत्ता और चाकू शामिल है। आरोपियों से 6 मोबाइल को भी जप्त किया गया है। धारदार हथियार मिलने से जुआड़ियों के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का संदेह है। यही कारण है कि पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी जुर्म दर्ज किया गया है।
00 आरोपी का नाम
01 अनिल सिंह पिता सुभाष सिह उम्र 42 साल साकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
02 अभिषेक सिंह पिता स्व. दिनेश सिंह उम्र 28 सालसाकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
03 अरूण सिह पिता स्व. मैकू सिंह उम्र 52 साल साकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
04 धीरज सिंह पिता स्व. झन्गू सिंह उम्र 32 साल साकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
कार्रवाई में उप निरी रामनरेश यादव, उप निरीक्षक मो अजहर, सहाउप निरी हेमंत पाटले, सउनि संजय यादव, थाना मस्तूरी एवं ACCU के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
