बिलासपुर। कोटा पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फाइनेंस कंपनी में कम करता था। कंपनी का कलेक्शन करके पैसा जमा करता था। आरोपी ने 14 लोगों से ढाई लाख रुपए कलेक्शन किया लेकिन जमा नहीं किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोटा में हीरालाल साहू भारत फाइनेंस कोटा ने 04.04.2024 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इनके ब्रांच का कर्मचारी रूपेश चंद्रा बैंक के 14 क्लाइंट से करीब 2 लाख 60 हजार 723 रुपए को धोखाधड़ी करके भाग गया है। गांव की महिलाओं से लोन और फाइनेंस के रकम का कलेक्शन करता था लेकिन पैसा कंपनी में जमा नहीं किया। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को लगातार तलाश किया जा रहा था। आरोपी पिछले कई दिनों से फ़रार चल रहा था। इसी बीच थाना प्रभारी कोटा को मुखबिर से सूचना मिलि कि आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा लोरमी बस स्टैंड के आसपास है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर घेराबंदी कर आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया तो आरोपी ने बताया कि भारत फाइनेंस कंपनी का लोन का पैसा लेने के लिए अशिक्षित महिलाओं का अंगूठा लगवाता था और जमा करने के नाम पर पैसे वसूलता था। यह पैसा कंपनी में जमकर अपने घर के निर्माण में खर्च कर दिया। अपराध स्वीकार करने पर आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा पिता अमृतलाल चंद्रा उम्र 23 साल साकिन टिक्की थाना मरवाही जिला गौ.पे.म. को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह, प्र. आर. रविंद्र मिश्रा, आरक्षक चंदन मानिकपुरी, संजय श्याम का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
