बिलासपुर। कोटा पुलिस ने बूढ़ी माँ की नृशंस हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मात्र 15 से रुपए के कारण हैवान बन गया और घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी को जंगल से पकड़कर जेल भेज दिया गया है।
बिलासपुर पुलिस लगातार हत्या/लुट/बलात्कार करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में हत्या/लुट/बलात्कार करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। 29.05.2024 को थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह को सूचना मिली की ग्राम पटैता के कोरीपारा में एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी रजनीश सिंह पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल कोरीपारा में महिला मृत हालत में पड़ी थी। परिजनों से पूछताछ करने पर बताया कि प्रेम यादव उर्फ सलसलहा यादव ने अपनी मां स्व. कुंती बाई पति स्व. मोहन लाल यादव उम्र 60 साल साकिन कोरीपारा से मारपीट कर घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद जंगल की तरफ भाग गया है। इसके बाद कोटा पुलिस ने जंगल के चारों तरफ घेराबंदी कर लगातार 02 घंण्टे तक खोजबीन की। इसी दौरान पटैता-कोरी जंगल के जंगल से आरोपी प्रेम यादव ऊर्फ सलसलहा यादव पिता स्वर्गीय मोहन यादव उम्र 34 साल कोरीपारा पटैता को हिरासत में लिया। कोटा थाने में लाकर पूछताछ करने पर बताया कि मां कुंती बाई को 1500 रुपए दिए थे। उसे वापस माँगने पर माँ कुंती बाई ने राशन ख़रीदने में खर्च कर देने बात कही। इसके बाद उसे गुस्सा आ गया और पैसा नहीं देने पर ईट से वारकर किए जिससे उसकी मौत हो गई। अपराध स्वीकार करने पर आरोपी आज 30.05.2024 को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा थाना प्रभारी और स्टाफ़ की सराहना की है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह, प्र.आर.रविंद्र मिश्रा, सनत पटेल, आरक्षक भोप साहू, खेंमंत पाल, शैलेन्द्र दिनकर, धीरज जायसवाल, संजय कश्यप, रवि राजपूत, संजय श्याम, सुशील बंजारे म.आर. दीपिका लोनिया का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
