बिलासपुर। कोटवार ने क्रूरता पूर्वक पूर्व महिला सरपंच के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया है। इसके पहले कोटवार और उसके लोगों ने महिला के परिवार वालों के साथ खेत में ही जमकर मारपीट किया है। गांव ये लोगो ने जब थाने का घेराव किया तो पुलिस ने कोटवार का गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दोनों महिलाओं को इलाज के सिम्स में रिफर कर दिया गया है।
तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीजा से बेहद दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां के कोटवार वीरेंद्र रजक ने क्रूरता पूर्वक दो महिलाओं के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया है। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जबकि दूसरी महिला को मामूली चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल महिला बाल्का कोल ग्राम पंचायत बीजा की पूर्व सरपंच रह चुकी है और दूसरी महिला का नाम अल्का कोल है। पुलिस ने घटना के बाद कोटवार सहित 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। कोटवार को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोटवार वीरेंद्र रजक गांव में एक जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। इस जमीन पर पिछले कई सालों से पूर्व महिला सरपंच का कब्जा है और खेती करती आ रही है। कोटवार इस जमीन पर ट्रेक्टर से जुताई करने लगा। जब पूर्व महिला सरपंच बाल्का कोल को इसकी जानकारी हुई तो पूरा परिवार खेत पहुंच गए और कोटवार के इस हरकत का विरोध करने लगे। इसी दौरान विवाद हुआ तो कोटवार के लोगों ने खेत में ही बाल्का कोल और उसके परिवार वालों की जमकर पिटाई कर दी। जब वो लोग विरोध करने के लिए ट्रेक्टर के सामने पहुंचे तो कोटवार ने क्रूरता पूर्वक बाल्का कोल और अल्का कोल के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया। अल्का कोल तो बच गई लेकिन बाल्का कोल के ऊपर से ट्रेक्टर निकल गया। इसके बाद खेत में चीख पुकार मच गईं। दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तखतपुर थाने का घेराव भी कर दिया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कोटवार वीरेंद्र रजक के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
