बिलासपुर। खनिज विभाग ने शुक्रवार रात खनिजों के अवैध परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। अधिकारियों और निरीक्षकों ने रातभर गस्त किया और 4 हाइवा, एक ट्रेक्टर को रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा है।
कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग ने 30/05/2024 की रात 10 से लेकर सुबह 6 बजे तक रातभर खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। अलग अलग टीम बनाकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोधीपारा, कोनी, सेंदरी, कछार, लोफंदी, मंगला, जुबरीपारा, लोखंडी, निरतू, घुटकू लमेर, दयालबंद, मस्तूरी क्षेत्र के रेत खदान और खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया। इस दौरान लमेर में 1 ट्रेक्टर को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया और कोनी पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी तरह दयालबंद-मस्तूरी क्षेत्र में 4 हाईवा को रेत और 1 हाईवा निम्न श्रेणी चूना पत्थर/गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्ती की कार्रवाई की गई और खनिज जांच चौकी लांवर (मस्तूरी) के अभिरक्षा में रखा गया है। हाईवा के चालकों से पूछताछ करने में 2 वाहन चालकों ने खनिज रेत का लोडिंग चंगोरी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से, 1 ने तनौद जिला जांजगीर-चांपा और 1 ने अमलडिहा जिला बिलासपुर से किया जाना बताया। 1 हाईवा वाहन चालक ने गिट्टी का लोडिंग अकलतरा जिला जांजगीर -चांपा से करना बताया है।
वैध अभिवहन पास/रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का परिवहन किये जाने के कारण सभी वाहन चालकों/मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
