बिलासपुर। युवती को बदनाम करने की धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से युवती की दोस्ती फेसबूक के माध्यम से हुई थी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि एक युवती ने सिटी कोतवाली थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रितेश चन्द्राकर पिता हेमंत चंद्राकर साकिन किशुनगढ पंडरिया से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आरोपी एम्स में काम करता हूं कहकर प्रार्थिया को शादी करने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद आरोपी ने पैसो की आवश्यकता बताते हुए प्रार्थिया से उधार में 6000 रूपये मांगे तो प्रार्थिया ने रूपये दे दिया। आरोपी रूपये लौटाने के नाम पर प्रार्थिया से मिलने बिलासपुर आया और अकेले रहने का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवती को डरा धमकाकर बदनाम करने, जान से मारने और एसिड से चेहरा जलाने की धमकी देते हुए किस्तो में 93000 रूपये वसूल लिए। आरोपी की हरकतो से परेशान होकर प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली में उपस्थित होकर लिखित शिकायत किया। आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 386 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चैधरी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को अपराध दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि उसके द्वारा कई लडकियो से ऐसी घटना कर रूपये वसूल किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
