रायपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश के बाद जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने तिफरा के दो गैर औद्योगिक इकाइयों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है। जबकि 20 बंद या गैर औद्योगिक गतिविधियों में संलग्न इकाइयों को नोटिस जारी किया है।
गौरतलब है कि तिफरा, सिरगिट्टी और सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र से लगातार उद्योगपतियों द्वारा शासन से लीज पर जमीन लेकर गैर औद्योगिक कार्य किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने उद्योग विभाग को सर्वे कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिला व्यापार और उद्योग केन्द्र बिलासपुर के प्रबंधक एम एल कुशरे ने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से सिरगिट्टी और सिलपहरी के औद्योगिक क्षेत्र का सर्वे कराया।
सर्वे के मुताबिक तिफरा में 135, सिरगिट्टी के चार सेक्टर में 433 समेत कुल 568 उद्योगपतियों को उद्योग संचालित करने जमीन दी गई है। मंत्री के निर्देश पर जब विभाग ने सर्वे कराया तो कई इकाइयां या तो बंद मिली या फिर गैर औद्योगिक कार्य में उपयोग हो रहा है। जिला उद्योग विभाग ने तिफरा के पूजा इंडस्ट्रीज समेत दो उद्योगों की लाइसेंस को निरस्त कर दिया है। जबकि 20 इकाइयों को नोटिस जारी कार्य हुए चेतावनी दी गई है कि वे औद्योगिक इकाइयां शुरू करें अन्यथा उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
