बिलासपुर। पिकअप में सवार होकर मंदिर जा रहे 30 से अधिक श्रद्धालु सड़क हादसे घायल हो गए है। पिकप को ट्रैक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में घायल कई लोगों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है।
रतनपुर थाना अंतर्गत रानी बैछाली मोड़ के पास सड़क हादसे में लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। छोटा हाथी यानी पिकअप सीजी 10 बीपी 2499 में लगभग 30 लोग सवार थे और मरही माता का दर्शन करने के लिए गए हुए थे। सभी यात्री बिल्हा क्षेत्र के ग्राम किया के निवासी हैं जो कि अभी बेलगहना रतनपुर रोड से होते हुए रानी बैछाली मोड़ के पास पहुंचे थे। तभी ट्रक क्रमांक CG 15 DY 8312 ने सामने से ठोकर मार दी जिससे छोटा हाथी CG 10 BP 2499 पलट गई और इसमें सवार लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है। जिसमें 9 महिलाएं और तीन बच्चे सहित 24 से 25 लोग शामिल है। इनमें से कई लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। इन्हें रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स के लिए रेफर किया गया है। आपको बता दे अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए सबसे बड़े हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद भी माल वाहक गाड़ियों में लोग सवारी भरके यात्रा कर रहे है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
