अंबिकापुर। स्पोर्ट्स सेंटर और होटल में आग लगने से पूरे अंबिकापुर में कोहराम मच गया। आग के भयावह रूप को देखते हुए सैकड़ों घरों को खाली कराया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लाखों के सामान जलकर राख हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को चार घंटे तक मसक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 9.40 के आसपास अकाशवाणी चौक के समीप चोपड़ापारा स्थित स्पोर्ट्स सेंटर और राधे कृष्णा होटल में भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले स्पोर्ट्स सेंटर में लगी जो देखते देखते होटल तक पहुंच गई। आग की लपटे इतनी तेजी से उठी कि होटल के पीछे स्थिति घरों तक पहुंचने में चांद मिनट ही लगे। जब घरों तक आग की लपटें पहुंची तो कोहराम मच गया। लोग अपना अपना घर छोड़कर भागने लगे और चीखपुकार मच गई। आग और धुंए की लपट इतनी ज्यादा थी की अंबिकापुर के हर कोने से दिखाई दे रही थी। कुछ ही देर में पूरा अंबिकापुर काले धुएं से ढक गया था। पूरा अंबिकापुर घटना स्थल की और उमड़ पड़ा था। इतने में दमकल कर्मी भी दमकल लेके पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई। लगभग चार घंटे के प्रयास से और लाखों गैलन पानी छोड़ने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन करोड़ों को संपति जलकर राख हो जाने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में लगी आग स्पोर्ट्स सेंटर तक पहुंची और यही आग देखते ही देखते होटल और इससे सटे कई घरों को अपने चपेट में ले लिया। इस इलाके में सभी के घर एक दूसरे से लगे हुए हैं जिसके चलते आग तेजी से कई घरों को अपने चपेट में ले लिया। पानी की कमी के चलते आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका। बताया जा रहा है कि दो कर्मचारी होटल में फंस गए थे, जिसे बचा लिया गया है। फिलहाल स्पोर्ट्स सेंटर और होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और अंबिकापुरवासी राहत में है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
