रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में हुए वोटिंग का रिजल्ट आज आने वाला है। 7 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खुलने के बाद 8 बजे से पोस्टल बैलट की गिनती की गई। साढ़े 8:30 बजे से ईवीएम वोटों की गिनती चल रही है। ज्यादातर सीटों पर 14 से 25 राउंड में मतों की गिनती होगी। प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हुए। 19 अप्रैल को नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट, 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में मतदान हुआ। तीसरे चरण में 7 मई सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 220 उम्मीदवार मैदान में थे। रायपुर में सबसे ज्यादा 38 उम्मीदवार, बिलासपुर में 37, कोरबा में 27, दुर्ग में 25, जांजगीर-चांपा में 18, महासमुंद में 17, राजनांदगांव में 15, रायगढ़ में 13, बस्तर में 11, सरगुजा में 10 और कांकेर में 9 उम्मीदवार मैदान में है। अभी तक जो रुझान सामने आए है उसके अनुसार छत्तीसगढ़ के 11 में से 9 सीट पर भाजपा आगे चल रहे है। कोरबा सीट में जबरदस्त टक्कर चल रही। दोनों पार्टी के प्रत्याशी आगे – पीछे चल रहे है। रायपुर से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे है। एक घंटा पहले तक
रायपुर से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल 164760 वोटों से कर रहे लीड
दुर्ग से बीजेपी के विजय बघेल 127007 वोट से आगे चल रहे है।
रायगढ़ से राधेश्याम राठिया को 118281 वोटों की लीड बनाए हुए है।
कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत 13390 वोट से आगे चल रही थी।
बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के महेश कश्यप 20674 वोट से आगे चल रहे है।
बिलासपुर के बीजेपी के तोखन साहू 31487 वोट से आगे चल रहे है।
जांजगीर चांपा से बीजेपी की कमलेश जांगड़े को 43997 वोट की लीड में है।
कांकेर से बीजेपी के भोजराज नाग 29464 मतों से आगे चल रहे है।
महासमुंद से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी 20590 वोटों से आगे है।
राजनांदगांव से बीजेपी के संतोष पांडेय 23497 वोटों से कर रहे लीड में है।
सरगुजा से बीजेपी के चिंतामणि महाराज को 64148 वोटों की लीड कर रहे है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
