बिलासपुर। मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता का किसी अंजान ब्यक्ति से पहले गुत्थमगुत्था होती है। इसी बीच उस अंजान ब्यक्ति के हाथ में पत्थर लग जाता है। फिर उसी पत्थर से भाजपा नेता का सिर फोड़ देता है। देखते ही देखते भाजपा नेता लहू लुहान हो जाता है…। इसके बाद वो घर आते है और अपना इलाज करते है। सोसल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह बुधवार को भी सुबह पांच बजे भाजपा नेता अर्जुन भोजवानी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। जब वे कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यू के पास पहुंचे ही थे की किसी बात को लेकर एक ब्यक्ति से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान अर्जुन भोजवानी उस अंजान व्यक्ति को दौड़ाकर सड़क में पटक दिया। सड़क में दोनों के बीच गुत्थमगुत्था होने लगी। दोनों के बीच लगभग दस मिनट तक गुत्थमगुत्था होती रही। इसी बीच अचानक उस अज्ञात ब्यक्ति के हाथ में एक पत्थर लग जाता है। उसी पत्थर से वह भोजवानी के सिर पर कई वार करते है। इसके बावजूद भोजवानी हार नहीं मानते और उससे मुकाबला करते है। मारपीट की इस घटना में अर्जुन भोजवानी लहूलुहान हो गए। ज्यादातर मायके पर अर्जुन भोजवानी ही भारी पड़े। लेकिन आरोपी के हाथ में पत्थर आने के बाद वो ज्यादा हमलावर हो गए। मौके पर कई लोग मायजूद थे लेकिन सब तमाशा देखते रहे किसी ने भी बीच बचाव करने का प्रयास नहीं किया। भाजपा नेता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
