बिलासपुर। बाप का रोक टोक बेटे को बर्दास्त नहीं हुआ और आक्रोशित बेटे ने बाप के गले में कुल्हाड़ी चला दी। जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। लेकिन पुलिस के सामने उसकी दाल नहीं गली और अंततः गिरफ्तार हो गया।
रामसुन्दर साकिन दौलतपुर थाना उदयपुर ने 06/06/24 कों FIR कराया कि उनके पिता 04/06/24 से दिख नही रहे है। घर के बाहर ताला लगा हुआ है। आज पुनः घर पर जाकर देखने से घर के अंदर से बदबू आ रहा था। अपने भाइयो और गाँव वालो के सामने घर का ताला तोड़कर देखा तो उनके पिता दशरथ खाट मे मृत पड़ा था। लेकिन शरीर कम्बल से ढका हुआ था और खाट के निचे खून गिरकर जम गया था। मृतक के साथ रहने वाला उसका पुत्र ठाकुर राम भी गायब हैं। सूचना पर थाना उदयपुर मे मर्ग क्रमांक 53/24 धारा 174 जा. फौ. कायम कर जांच मे लिया गया।
मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा की कार्यवाही कर मामले मे गवाहों के बयान लिए गए। शार्ट पीएम रिपोर्ट में दशरथ की हत्या गले में धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर होना पाया गया। इसके बाद मामले के संदेही मृतक के छोटे पुत्र ठाकुर राम के विरुद्ध धारा 302 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेधना में लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस की टीम संदेही की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने संदेही की घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की तो अपना नाम ठाकुर राम उम्र 23 वर्ष साकिन दौलतपुर मुड़ापारा थाना उदयपुर का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताया कि मृतक दशरथ द्वारा आरोपी कों बार बार किसी भी बात पर रोकते टोकते रहता था, दबाव बनाता था, किसी भी कार्य को करने से मना करता था। जिससे नाराज होकर 04/06/24 कों सुबह घर में रखे टांगिया से अपने पिता दशरथ के गले में गंभीर चोट पहुंचकर हत्या कर दिया। इसके बाद शव को कंबल से ढक कर कमरे में ताला लगाकर घर से निकल गया। दूसरे दिन पुनः घर आकर शव को गढ्ढा खोदकर छिपाने के लिए अपने मकान के पीछे बाड़ी में गढ़ढा खोदा, लेकिन मृतक के शव को उठाकर पीछे बड़ी तक नहीं ले जा सका। इसके कारण शव को गढ्ढे में छिपा नहीं पाया और फिर से कमरे का ताला लगाकर फरार हो गया। आरोपी के द्वारा अपराध करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के निशानदेही पर घर के बगल के कमरे से टांगी बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक दिलिप दुबे, आरक्षक अजय शर्मा सुरेन्द्र बारी, देवेंद्र सिंह विजय कुमार पैकरा, विवेक सिंह शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
