बिलासपुर। ऑनलाईन ठगी करने वाले 3 आरोपायों को सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में लिया है। ओटीपी प्राप्त कर 17,80,000 रू. निकाले और आपस में 5 लोग बांट लिए। आरोपियों से 7,20,000 रू. बरामद किया गया है।
एचडीएफसी बैंक सरकण्डा शाखा के ब्रांच मैनेजर सत्यजीत कुमार ने 07/06/24 को थाने में आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि बैंक खाता धारक संध्या मिश्रा निवासी गोड़पारा बिलासपुर के द्वारा पानीपत निवासी राजसिंह पिता दयानंद सिंह के खाते से ओटीपी प्राप्त कर 17 लाख 80 हजार रूपये की ऑनलाईन ठगी ही है। पानीपत न्यायालय के आदेश पर पहले अकाउण्ट को होल्ड किया गया। इसके बाद रकम को वापस राजसिंह के खाते में ट्रांसफर करने के लिए एचडीएफसी बैंक सरकण्डा ने ऑनलाईन ट्रांसफर किया जा रहा था ठीक उसी समय सिस्टम एरर आने पर रकम 17,80,000 वापस आरोपिया संध्या मिश्रा के खाते में आ गया। पैसा वापस खाते में आने पर संध्या मिश्रा एवं अन्य आरोपियों ने विभिन्न माध्यम से 13 लाख 70 हजार रूपये आहरण कर घोखाधड़ी किये हैं। रिपोर्ट पर थाना सरकण्डा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश कुमार सिह को अवगत कराया गया। उन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सरकण्डा तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम के साथ रेड कार्यवाही कर संध्या मिश्रा को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। तो उसने अपने परिचित प्रियांशु मिश्रा, नितेश साहू, वैभव पाण्डेय, नंद कुमार के साथ मिलकर राजसिंह से ओटीपी लेकर कर रकम प्राप्त करना स्वीकार किया। आरोपी महिला ने बताया कि 17,80,000 रु. में से 13 लाख 70 हजार रूपये आहरण कर आपस में बांट चुके है। इसके बाद सरकण्डा पुलिस ने संध्या मिश्रा से 50,000 रू.. प्रियांशु मिश्रा से 4,50,000 रू एवं नितेश साहू से 2.20,000 रु. कुल 7,20,000 रू. जप्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी, 403, 406, 411, 414, 418, 420, 421, 34 भादवि 66 (डी) आई टी. एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को आज 09.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
नाग आरोपी –
01. संध्या मिश्रा पति तरूण मिश्रा उम्र 28 वर्ष निवासी गोड़पारा सेन्ट्रल गुरुद्वारा के पास कोतवाली।
02. प्रियाशु मिश्रा पिता स्व. सुनील मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी गोड़पारा सेन्ट्रल गुरुद्वारा के पास कोतवाली जिला बिलासपुर।
03. नितेश साहू पिता नेतराम साहू उम्र 20 साल निवासी पड़ावपारा करगीरोड कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 20, 2026रेज़ा, कुली, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर या श्रमिक चाहिए तो छत्तीसगढ़ सरकार के ई-श्रम साथी ऐप को डाउनलोड कर ले, सूची देखिए और फोन करके बुला लीजिए….
शिवरीनारायणMay 20, 2026राजेश्री महन्त ने किया शास्त्रीय संगीत कार्यशाला 2026 का शुभारंभ, पांच दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षार्थी लेंगे गायन, वादन और नृत्य का प्रशिक्षण
बिलासपुरMay 20, 202626 ग्राम MDMA के साथ दो युवक गिरफ्तार, रहंगी में तलाश रहे थे ग्राहक
बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
