बिलासपुर। आबकारी विभाग में इन दिनों एक चेहरे की लगातार आमद अधिकारियों को सकते में डाल दिया है। उसके द्वारा शराब की दुकानों से लगातार उगाही की शिकायतें भी आ रही है। लेकिन उगाहिबाज शख्स का मुख्यमंत्री के साथ फोटो देखकर अधिकारी अपना मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है।
आबकारी विभाग हमेशा से उगाही के लिए सबसे साफ्ट टारगेट रहा है। सरकार किसी की भी रहे कोई न कोई उगाहीबाज पैदा हो ही जाते है। यही नहीं इस विभाग पूरा गिरोह बनाकर उगाही की जाती है। भाजपा सरकार के समय समुद्र सिंह का उदाहरण सबके सामने है तो कांग्रेस की सरकार में अनिल टुटेजा और पूरा गिरोह जेल में है ही। अब सरकार बदलने के बाद आबकारी विभाग में एक नए गिरोह के आमद के संकेत मिल रहे है। आजकल एक पुराने शराब ठेकेदार का गुर्गा आबकारी विभाग में सक्रिय है। जो हर महीने सरकारी शराब दुकान के सुपरवाइजर और सेल्समैन से 3 – 3 जहर रुपए की वसूली कर रहा है। अब जिले में 62 शराब दुकान है इसके लिहाज से कितने सुपरवाइजर और सेल्समैन इसका हिसाब बड़ी आसानी से किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार जिले में ऐसे कर्मचारियों को संख्या दो सौ से ज्यादा बताई जा रही है। धीरे धीरे अपना जाल फैला रहा है। दरअसल वह शख्स है तो सिंह ही है लेकिन शिकार लोमड़ी की तरह कर रहा है। सबसे पहले उसने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ एक फोटो खिंचवा लिया इसके बाद अपना दुकान सजाने में लग गए। अब हर महीने लाखों की वसूली आ रही है।
बताया जा रहा है की जो व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाकर उगाही में व्यस्त है वह पहले एक शराब ठेकेदार का गुर्गा था। जब प्रदेश में शराब की ठेकेदारी बंद हुई तो वो मध्य प्रदेश का रुख कर लिया। वहां उसे अनूपपुर में एक शराब दुकान भी ठेके में मिल गई। वहां शराब बेचने के अलावा उसने मध्य प्रदेश का शराब छत्तीसगढ़ में खपाता रहा। इस धंधे में आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी का वरदहस्त प्राप्त था। शराब की तस्करी में उसने खूब माल कमाया। एक बार बिलासपुर जिले के आबकारी इंस्पेक्टर ने उसे शराब तस्करी में पकड़ भी लिया था और मध्यप्रदेश की 40 पेटी शराब जप्त किया था। अब वो वापस छत्तीसगढ़ आकर लंबा हाथ मारने की तैयारी में है। इसके लिए सबसे पहले उसने मुख्यमंत्री के एक तस्वीर खिंचाई और इस तस्वीर का उपयोग करके माल सोटने कर रहा है। अब तो जांच का विषय ये भी है ऐसे कितने लोग है जो मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाकर अपना उल्लू सीधा कर रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 20, 2026रेज़ा, कुली, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर या श्रमिक चाहिए तो छत्तीसगढ़ सरकार के ई-श्रम साथी ऐप को डाउनलोड कर ले, सूची देखिए और फोन करके बुला लीजिए….
शिवरीनारायणMay 20, 2026राजेश्री महन्त ने किया शास्त्रीय संगीत कार्यशाला 2026 का शुभारंभ, पांच दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षार्थी लेंगे गायन, वादन और नृत्य का प्रशिक्षण
बिलासपुरMay 20, 202626 ग्राम MDMA के साथ दो युवक गिरफ्तार, रहंगी में तलाश रहे थे ग्राहक
बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
