बिलासपुर। पेट्रेशियन होटल के इल्यूम बार के सामने देर रात शराब के नशे में युवक-युवतियों ने जमकर बवाल मचाया। इस हाई वोल्टेज ड्रामेबाजी का सुरक्षा गार्ड और बार के कर्मचारियों ने जमकर मजे लिए। दरअसल नशे में धुत्त लड़कों ने नशे में धुत्त लड़कियों को केमंट्स पास कर दिया और देखते ही देखते बवाल मच गया।
शहर के बड़े अधिकारियों और व्यापारियों के बच्चे जमकर आवारागर्दी कर रहे है। मां – बाप की अवैध कमाई को ये बच्चे जमकर उड़ा रहे है। ऐसे बच्चों के ग्रुप शाम होते ही किसी न किसी मॉल या स्टार होटलों के बारों शराबखोरी करते हुए आसनी से देखे जा सकते है। इन बच्चों की रसूख इतनी है कि इनके लिए बार रात दो बजे तक भी खुलते है। कई बार इनमें आपस में झगड़े भी होते है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर में आया है। रायपुर रोड के होटल पेट्रेशियन के इल्यूम बार से आधीरात बच्चो के दो ग्रुप निकल रहे थे। दोनों ग्रुप के लड़के लड़कियां शराब के नशे में मदहोश होकर झूम रहे थे। दोनो ग्रुप के कुछ लड़के – लड़कियों के हाथ अभी भी बीयर की बोतले थी जो पूरी तरह से खाली नहीं हुई थी। सभी एक दूसरे संभालते हुए पार्किंग की ओर जा रहे थे। तभी एक ग्रुप के लड़कों ने दूसरे ग्रुप की लड़कियों पर कमेंट्स पास कर दिया। इसके बाद दोनों ग्रुप के बच्चे झगड़ पड़े और मारपीट होने लगी। दोनो ग्रुप की ओर से अंग्रेजी गालियां भी दी गई। इस बवाल का VIDEO भी सामने आया है। पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। हालांकि मामला थाने तक नहीं पहुंचा है और न हो किसी ने कोई शिकायत की है। बताया जा रहा है की ये सारे बच्चे बार के रेगुलर कस्टमर है। यही कारण है कि इनके लिए बार रात दो बजे तक भी खुलती है। लेकिन पुलिस या आबकारी विभाग के अधिकारी यहां कभी कोई कार्रवाई नहीं करते।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
